Indigo Flight Cancellation: 6 महानगरों से 560 से ज्यादा उड़ानें रद्द, अकेले बेंगलुरु में 150 फ्लाइट्स फंसीं

IndiGo news: इंडिगो ने सोमवार को देश के 6 प्रमुख हवाई अड्डों से 560 से अधिक दैनिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए हैं। इनमें से अकेले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150 उड़ानें रद्द की गई हैं।

Shivam Shukla
अपडेटेड8 Dec 2025, 07:27 PM IST
Indigo Flight Cancellation
Indigo Flight Cancellation

Indigo Flight Cancellation: देश की सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) के यात्रियों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। राहुल भाटिया के नियंत्रण वाली इस एयरलाइन ने सोमवार को देश के छह प्रमुख महानगरों के एयरपोर्ट पर अपनी 560 से अधिक दैनिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए हैं। विमानन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अकेले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150 उड़ानें रद्द की गई हैं।

लगातार दूसरे हफ्ते उड़ानें प्रभावित

दरअसल, पिछले मंगलवार से नागरिक उड्डयन नियामक (Civil Aviation Regulator) की तरफ से किए गए बदलावों के कारण इंडिगो के ऑपरेशन पर भारी दबाव पड़ रहा है। लगातार सैकड़ों उड़ानों के रद्द होने से एयरलाइन का पूरा सिस्टम चरमरा गया है। एयरलाइन अपने सामान्य संचालन को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रही है। यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों में भारी रोश है।

रविवार को रही थोड़ी राहत

हालांकि, रविवार को इंडिगो के लिए थोड़ी राहत की खबर आई थी। कंपनी ने बीते कल कुल 1,650 उड़ानों का संचालन किया और 650 उड़ानें रद्द करने के बावजूद उसका ऑन टाइम परफॉर्मेंस सुधरकर 79.9 प्रतिशत पर पहुंच गया था। लेकिन सोमवार को स्थिति फिर से बिगड़ती नजर आई।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,950 के नीचे बंद

इन छह एयरपोर्ट्स पर मचा हाहाकार

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इंडिगो अपनी कुल 2,300 डेली फ्लाइट्स में से लगभग 560 फ्लाइट्स को रद्द करने के लिए मजबूर हुई, जो मुख्य रूप से छह महानगरों के हवाई अड्डों से संचालित होती हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहले अनुमान लगाया था कि एयरलाइन सोमवार को 500 उड़ानें रद्द करेगी और 1,802 का संचालन करेगी, लेकिन यह आंकड़ा भी मंत्रालय के अनुमान से कहीं अधिक निकला।

किस हवाई अड्डे पर कितना असर?

बेंगलुरु: 150 उड़ानें (76 आगमन और 74 प्रस्थान)

दिल्ली: 143 उड़ानें (83 प्रस्थान और 60 आगमन)

मुंबई: 98 उड़ानें (50 आगमन और 48 प्रस्थान)

हैदराबाद: 112 उड़ानें (58 आगमन और 54 प्रस्थान)

चेन्नई: 56 उड़ानें (आगमन और प्रस्थान मिलाकर)

कोलकाता: 2 उड़ानें

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndigo Flight Cancellation: 6 महानगरों से 560 से ज्यादा उड़ानें रद्द, अकेले बेंगलुरु में 150 फ्लाइट्स फंसीं
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसIndigo Flight Cancellation: 6 महानगरों से 560 से ज्यादा उड़ानें रद्द, अकेले बेंगलुरु में 150 फ्लाइट्स फंसीं