
IndiGo Black Friday Sale: अगर आप कम पैसों में हवाई सफर करना चाहते हैं तो इंडिगो ने आपके लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी सालाना ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत की है। इस सेल के जरिए यात्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल नेटवर्क पर किराए में भारी भरकम छूट हासिल कर सकते हैं। इस छूट का फायदा उठाने के लिए समय बहुत कम है। कंपनी ने 25 नवंबर से इस सेल की शुरुआत कर दी है।
यह सेल 28 नवंबर 2025 तक चलेगी।इस सेल के जरिए टिकट लेने वाले यात्री 7 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक हवाई सफर कर सकते हैं। यह लंबे वीकेंड की छुट्टियों, स्कूल की छुट्टियों और गर्मियों की छुट्टियों में यह बेस्ट ट्रिप माना जा रहा है।
बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, घरेलू वन-वे किराया सिर्फ 1,799 रुपये से शुरू हो रहा और कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल रूट्स पर किराया 5,999 रुपये से शुरू हो रहा है। छोटे बच्चों वाले परिवारों के लिए खास तोहफा दिया गया है। 0 से 24 महीने तक के शिशु घरेलू फ्लाइट में सिर्फ 1 रुपया देकर उड़ान भर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, हुब्बली- मुंबई, दिल्ली–ग्वालियर, सूरत–गोवा, बेंगलुरु–कुरनूल का घरेलू किराया 1,799 रुपये से शुरू है। वहीं अगर इंटरनेशनल किराए की बात करें तो चेन्नई से ढाका के लिए 5,999 रुपये किराया है। कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर यह 6,2999 रुपये से लेकर 7,299 रुपये तक है।
किराए के अलावा इंडिगो ने कई हाई-डिमांड सर्विसेज पर जबरदस्त डिस्काउंट भी दिया है। फास्ट फॉरवर्ड प्रायोरिटी सर्विस पर 70% तक की छूट मिल रही है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर प्री-बुक मील्स पर 10% छूट ट्रैवल से जुड़े दूसरे एड-ऑन भी डिस्काउंट में मिल रहे हैं। आप वेबसाइट, मोबाइल ऐप और पार्टनर प्लेटफॉर्म पर बुक कर सकते हैं।
केवल इंडिगो की नॉन-स्टॉप, कनेक्टिंग और मल्टी-सिटी फ्लाइट्स पर यह नियम लागू है। वन-वे और राउंड-ट्रिप दोनों बुकिंग हो सकती है। इसमें काफी लिमिटेड सीटें हैं। लिहाजा किराया डायनामिक प्राइसिंग के हिसाब से बदल सकता है। इसके अलावा किसी दूसरे ऑफर्स के साथ इस सेल को नहीं जोड़ सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.