इंडिगो ने दिया नए साल का तोहफा! 1499 रुपये में करें डोमेस्टिक सफर, जानिए इंटरनेशनल किराया

IndiGo Sail: देश की दिग्गज एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने न्यू ईयर सेल ‘Sail into 2026’ लॉन्च की है। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर बेहद किफायती हवाई टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आइये जानते हैं कितना है किराया

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड13 Jan 2026, 07:32 PM IST
IndiGo Sail: यात्री टिकट की बुकिंग 13 जनवरी से 16 जनवरी तक कर सकते हैं।
IndiGo Sail: यात्री टिकट की बुकिंग 13 जनवरी से 16 जनवरी तक कर सकते हैं।

IndiGo Sail: विवादों में रही देश की दिग्गज एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को नए साल का तोहफा दिया है। कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए न्यू ईयर सेल ‘Sail into 2026’ लॉन्च की है। इसमें यात्रियों को बंपर छूट मिल रही है। एयरलाइन ने बताया कि ये सेल 13 जनवरी से 16 जनवरी तक फ्लाइट बुकिंग के लिए खुली रहेगी। 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा कर सकते हैं। यह ऑफर उन बुकिंग पर लागू होगा जो उड़ान से कम से कम सात दिन पहले की जाएगी।

इंडिगो की ओर से जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए ऑल-इन्क्लूसिव वन-वे किराया 1499 से शुरू हो रहा है। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट 4499 से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, चुनिंदा घरेलू रूट्स पर IndiGoStretch किराया सिर्फ 9999 से शुरू किया गया है, जो प्रीमियम ट्रैवल का एक्सपीरिएंस देता है। खास बात यह है कि यह ऑफर सभी बुकिंग चैनलों पर उपलब्ध है और फ्लाइट से कम से कम 7 दिन पहले बुकिंग करना अनिवार्य होगा।

2 साल तक के बच्चों का किराया सिर्फ 1 रुपये

इसके अलावा इंडिगो स्ट्रेच किराए चुनिंदा घरेलू रूट्स पर 9,999 रुपये से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एयरलाइन ने यह भी बताया कि दो साल या उससे कम उम्र के बच्चे घरेलू रूट्स पर सिर्फ 1 रुपये में यात्रा कर सकेंगे, बशर्ते टिकट इंडिगो के डायरेक्ट चैनलों के जरिए बुक किए जाएं।

यह भी पढ़ें | यात्रियों को परेशान करने वाली इंडिगो को लगा 458 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्यों

ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी भारी छूट

IndiGo ने सिर्फ टिकट किराए ही नहीं, बल्कि अपनी लोकप्रिय 6E Add-ons सेवाओं पर भी शानदार छूट दी है। यात्रियों को Fast Forward सर्विसेस पर 70% तक की छूट, प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% तक की छूट और स्टैंडर्ड सीट सेलेक्शन पर 15% तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, चुनिंदा घरेलू रूट्स पर Emergency XL (extra legroom) सीट्स 500 रुपये से उपलब्ध होंगी।

कहां से करें बुकिंग?

यात्री IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, AI असिस्टेंट 6ESkai, WhatsApp और चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप 2026 की शुरुआत में सस्ता और आरामदायक हवाई सफर करना चाहते हैं, तो IndiGo की ‘Sail Into 2026’ सेल आपके लिए बेहतरीन मौका है। कम किराया, बच्चों के लिए खास ऑफर और एड-ऑन सर्विसेज पर छूट इस सेल को और आकर्षक बनाती है।

यह भी पढ़ें | इंडिगो एयरलाइंस की बढ़ी मुश्किलें, मिला 458.26 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस

डोमेस्टिक फ्लाइट में किस रूट पर कितना है किराया?

1. पुणे से वडोदरा: इंडिगो की फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

2. मुंबई से छत्रपति संभाजी महाराज: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

3. कालीकट से चेन्नई: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

4. कोचीन से चेन्नई: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

5. चेन्नई से कोचीन: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

6. दिल्ली से ग्वालियर: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

7. वाराणसी से खजुराहो: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

8. चेन्नई से विशाखापत्तनम: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

9. पुणे से सूरत: इंडिगो फ्लाइट 1,499 (वन-वे) है।

यह भी पढ़ें | इंडिगो फ्लाइट रद्द मामले में DGCA की कार्रवाई, 4 अधिकारियों को किया बर्खास्त

जानिए इंटरनेशनल रूट पर कितना है किराया

1. दिल्ली से ढाका: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 4,499 (वन-वे) है।

2. दिल्ली से काठमांडू: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 4,499 (वन-वे) है।

3. मुंबई से ढाका: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 4,499 (वन-वे) है।

4. कोलकाता से ढाका: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 4,499 (वन-वे) है।

5. हैदराबाद से ढाका: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 4,499 (वन-वे) है।

6. चेन्नई से ढाका: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 5,499 (वन-वे) है।

7. रास अल खैमाह (UAE) से मुंबई: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 5,999 (वन-वे) है।

8. चेन्नई से कोलंबो: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 5,999 (वन-वे) है।

9. कुवैत से कोचीन: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 6,499 (वन-वे) है।

10. ढाका से कोलकाता: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 6,499 (वन-वे) है।

11. मुंबई से काठमांडू: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 5,999 (वन-वे) है।

12. दम्माम से लखनऊ: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 6,699 (वन-वे) है।

13. फुजैराह से कन्नूर: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 6,799 (वन-वे) है।

14. मस्कट से मुंबई: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 6,899 (वन-वे) है।

15. रास अल खैमाह से कोचीन: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 6,899 (वन-वे) है।

16. अबू धाबी से कन्नूर: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,299 (वन-वे) है।

17. दम्माम से दिल्ली: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,399 (वन-वे) है।

18. फुजैराह से मुंबई: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,499 (वन-वे) है।

19. अबू धाबी से मंगलुरु: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,799 (वन-वे) है।

20. अबू धाबी से कोचीन: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,799 (वन-वे) है।

21. मस्कट से कोचीन: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,899 (वन-वे) है।

22. मस्कट से हैदराबाद: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,799 (वन-वे) है।

23. कोचीन से मालदीव: इंडिगो फ्लाइट की कीमत 7,999 (वन-वे) है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Businessइंडिगो ने दिया नए साल का तोहफा! 1499 रुपये में करें डोमेस्टिक सफर, जानिए इंटरनेशनल किराया
More
बिजनेस न्यूज़Businessइंडिगो ने दिया नए साल का तोहफा! 1499 रुपये में करें डोमेस्टिक सफर, जानिए इंटरनेशनल किराया