नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को मिला वॉटर सैल्यूट, देखें वीडियो

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) आज (25 दिसंबर 2025) से शुरू हो गया है। बेंगलुरु से इंडिगो की पहली फ्लाइट यात्रियों को लेकर नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। आगमन पर फ्लाइट को पारंपरिक वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इससे महाराष्ट्र और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में एविएशन को बढ़ावा मिलेगा

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम)
अपडेटेड25 Dec 2025, 09:29 PM IST
Navi Mumbai Airport: एयरपोर्ट से पहली रवानगी  सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए हुई।
Navi Mumbai Airport: एयरपोर्ट से पहली रवानगी  सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए हुई।

Navi Mumbai Airport: अडानी एयरपोर्ट्स के नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने आज (25 दिसंबर 2025) गुरुवार को अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुबह 8 बजे बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E460 इस एयरपोर्ट पर उतरी। इसका स्वागत वाटर कैनन से किया गया। इसके तुरंत बाद, सुबह 8:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E882 हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इस तरह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपनी पहली अराइवल और डिपार्चर का सफर पूरा किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे NMIA की पहली कॉमर्शियल लैंडिंग और टेक-ऑफ बताया।

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पहली कॉमर्शियल उड़ान से उतरे सभी यात्रियों का स्वागत किया। अडाणी ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचाईं। अडाणी ग्रुप की नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) कंपनी एयरपोर्ट का निर्माण और विकास कर रही है। एयरपोर्ट से पहले दिन इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर की घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। ये उड़ानें देश के नौ शहरों को नवी मुंबई से जोड़ेंगी। पहले दिन 15 फ्लाइट एयरपोर्ट से रवाना होंगी।

शुरुआती चरण में एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 2 करोड़ यात्री और 5 लाख मीट्रिक टन कार्गो संभालने की होगी। करीब 1,160 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट पूरा होने पर सालाना 9 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इसमें कार्गो टर्मिनल और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा भी होगी। अभी एयरपोर्ट सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक, कुल 12 घंटे संचालित होगा। अधिकारियों के अनुसार, अगले साल फरवरी से संचालन को फेज वाइज 24 घंटे करने की योजना है।

8 अक्टूबर को हुआ था उद्घाटन

इस एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उम्मीद है कि यह नया एयरपोर्ट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ कम करेगा और इस क्षेत्र में बढ़ती यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए जरूरी क्षमता प्रदान करेगा। इस एयरपोर्ट का पहला फेज 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह पांच फेज में पूरा होने वाली परियोजना है।

यह भी पढ़ें | Delhi Airport: कोहरे के कारण उड़ानों में देरी, सफर से पहले चेक कर लें स्टेटस

जब एयरपोर्ट के सभी पांचों फेज पूरे हो जाएंगे, तो यह सालाना 9 करोड़ यात्रियों को हैंडल करने में सक्षम होगा। इस प्रोजेक्ट में अडाणी ग्रुप और सिडको की पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का हिस्सा है। इसमें अडाणी ग्रुप की 74% और सिडको की 26% हिस्सेदारी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसनवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को मिला वॉटर सैल्यूट, देखें वीडियो
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसनवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को मिला वॉटर सैल्यूट, देखें वीडियो