Jewar Airport News: हर दिन 150 फ्लाइट्स के लिए तैयार हो गया जेवर एयरपोर्ट, DGCA ने भी दे दिया लाइसेंस

Jewar Airport 1st Phase News: जेवर एयरपोर्ट का पहला रनवे बनकर लगभग तैयार है। डीजीसीए ने उसे एयरपोर्ट का लाइसेंस दे दिया है। अब जल्द ही जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड11 Mar 2026, 05:26 PM IST
जेवर एयरपोर्ट।
जेवर एयरपोर्ट।(X handle @IndianTechGuide)

Jewar Airport Latest News: उत्तर प्रदेश में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तेजी से अपने संचालन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य 10 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। ध्यान रहे कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयरपोर्ट का लाइसेंस भी मिल चुका है।

1 करोड़ यात्री होते ही बनेगा दूसरा रनवे

सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, पहले चरण में एयरपोर्ट एक रनवे के साथ संचालित होगा और इसकी वार्षिक यात्री क्षमता करीब 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों की होगी। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती चरण में औसतन प्रतिदिन लगभग 150 उड़ानों के संचालन का अनुमान है। जैसे ही यात्रियों की संख्या एक करोड़ को पार करेगी, हवाई अड्डा पर दूसरे रनवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दो रनवे के साथ यह एयरपोर्ट करीब सात करोड़ यात्रियों को सेवा देने में सक्षम होगा।

हजारों करोड़ की लागत से बन रहा है एयरपोर्ट

हवाई अड्डा के पहले चरण में लगभग 3,300 एकड़ क्षेत्र में विकसित हिस्से का लोकार्पण किया जाएगा। परियोजना के लिए कुल 6,700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है, जबकि शेष 5,100 एकड़ भूमि अगले तीन महीनों में अधिग्रहित किए जाने की योजना है। भूमि अधिग्रहण पर लगभग 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि निर्माण कार्य पर करीब 7,000 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

30 करोड़ यात्रियों तक की पहुंचेगी जेवर एयरपोर्ट की क्षमता

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को देश के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डों में विकसित करने की योजना है। परियोजना के पूर्ण होने पर इस एयरपोर्ट पर कुल पांच रनवे होंगे और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 11,750 एकड़ तक पहुंच जाएगा। अंतिम रूप से तैयार होने के बाद इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 30 करोड़ यात्रियों तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल हो सकता है।

जेवर एयरपोर्ट से होगा इलाके का चौतरफा विकास

इस परियोजना के साथ क्षेत्र में व्यापक आर्थिक और औद्योगिक विकास की भी उम्मीद है। एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जेवर एयरपोर्ट को डीजीसीए से मिल गया लाइसेंस

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन (एनआईए) के लिए हवाई अड्डा लाइसेंस दे दिया है। डीजीसीए ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को एयरपोर्ट का लाइसेंस दिया है जो उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसJewar Airport News: हर दिन 150 फ्लाइट्स के लिए तैयार हो गया जेवर एयरपोर्ट, DGCA ने भी दे दिया लाइसेंस
More