Kia Sorento: ₹28 लाख की Kia Sorento में मिलेगा SUV का शाही मजा, Hybrid इंजन के साथ 7 लोगों के सफर का नया विकल्प

Kia Sorento: किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई 3-Row प्रीमियम SUV Sorento लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत ₹28 लाख रखी गई है। इसके साथ ही Kia ने भारत के हाइब्रिड पैसेंजर व्हीकल मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने Sorento का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है और इसकी बुकिंग ₹25,000 में शुरू हो चुकी है।

Jitendra Singh
अपडेटेड4 Sep 2026, 03:35 PM IST
Kia Sorento में अंदर 7 सीटों वाला आलीशान स्पेस मिलेगा।
Kia Sorento में अंदर 7 सीटों वाला आलीशान स्पेस मिलेगा।

Kia Sorento: भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम SUV बाजार में किआ (Kia) ने बड़ा दांव लगाया है। कंपनी ने अपनी 3-Row SUV किआ सोरेन्टो (Kia Sorento) को ₹28 लाख की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है। खास बात यह है कि सोरेंटो के साथ किआ ने पहली बार भारत के हाइब्रिड पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कदम रखा है।

कंपनी ने SUV का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है और ग्राहकों के लिए ₹25,000 में प्री-बुकिंग की शुरुआत कर दी है। किआ सोरेंटो की लॉन्चिंग कंपनी की भारत रणनीति के लिहाज से अहम है। अब तक भारतीय बाजार में किआ (Kia) का फोकस मुख्य रूप से पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर रहा है।

यह भी पढ़ें | बजाज ऑटो का जून तिमाही में दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 42% बढ़कर ₹2,983 करोड़

सोरेन्टो के जरिए कंपनी ने हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को अपने प्रीमियम SUV पोर्टफोलियो में शामिल किया है। सोरेन्टो में पेट्रोल - हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को All-Wheel Drive (AWD) का विकल्प भी मिलेगा।

Fortuner और Kodiaq से मुकाबला

भारतीय बाजार में किआ सोरेन्टो का मुकाबला प्रीमियम SUV सेगमेंट में मौजूद टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) जैसी गाड़ियों से होगा। इसके अलावा एमजी टोमाहॉक (MG Tomahawk) और वोक्सवैगन टायरॉन (Volkswagen Tayron) भी इसके संभावित प्रतिद्वंद्वी हैं। ऐसे में Sorento की एंट्री से इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद है। खासतौर पर हाइब्रिड पावरट्रेन इसे पारंपरिक पेट्रोल और डीजल SUV से अलग पहचान देने की कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें | Tata Motors Car Price Hike: 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की कारें

डिजाइन और इंटीरियर

डिजाइन में सोरेन्टो की लंबाई लगभग 4.8 मीटर और व्हीलबेस 2.8 मीटर है। वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी डीआरएल और टेल लैंप, टाइगर नोज ग्रिल, 19-इंच अलॉय व्हील्स और रियर स्पॉइलर में छिपा वाइपर इसकी खासियत हैं। ब्लैक लाइन एडिशन में ज्यादा ब्लैक्ड-आउट लुक मिलता है।

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में वायरलेस चार्जर, पावर्ड टेलगेट, एंबिएंट लाइटिंग, डिजिटल इनर रियरव्यू मिरर और हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। सेफ्टी पैकेज में 10 एयरबैग्स, लेवल 2 एडास, 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और डिजिटल रियरव्यू मिरर है। इसमें सात पैसेंजर्स के बैठने के लिए थ्री-रो लेआउट मिलता है, जिसमें रिमोट सेकंड-रो फोल्डिंग, सेकंड और थर्ड रो में ISOFIX माउंट्स और फैमिली इस्तेमाल के लिए कई कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें | एक चार्ज में 700KM! जानिए भारत में कब लॉन्च होगी ये लग्जरी EV SUV

किआ सोरेन्टो में AI कनेक्टिविटी पर भी फोकस

किआ ने सोरेन्टो को सिर्फ एक प्रीमियम SUV के तौर पर नहीं, बल्कि ज्यादा कनेक्टेड और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड वाहन के रूप में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इसमें Kia AI Assistance के जरिए Real-Time Generative AI क्षमताएं भी दी गई हैं। कंपनी का मानना है कि भारतीय ऑटो बाजार तेजी से बदल रहा है और ग्राहक अब बेहतर टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और प्रीमियम फीचर्स वाली गाड़ियों की मांग कर रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसKia Sorento: ₹28 लाख की Kia Sorento में मिलेगा SUV का शाही मजा, Hybrid इंजन के साथ 7 लोगों के सफर का नया विकल्प
More