LPG Cylinder Waiting Time: अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच, भारत को एक गंभीर ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए इंतज़ार का समय बढ़कर 45 दिन तक हो गया। इससे जनता के बीच अफरा-तफरी मच गई। खासकर बड़े परिवारों वाले लोगों को सबसे ज़्यादा परेशानी हुई। हालांकि, बड़ी राहत देने के उद्देश्य से, एजेंसियों ने LPG सिलेंडरों की आपूर्ति में सुधार किया है। इससे बुकिंग के लिए इंतजार का समय कम हो गया है।
सरकार ने खुलासा किया है कि LPG गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग्स में इजाफा हुआ है। घरेलू एलपीजी गैस को प्रायॉरिटी दी जा रही है। इसकी डिलीवरी भी इंडस्ट्री के आधार पर 99 फीसदी कर दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से, ग्राहकों को LPG सिलेंडर बुक करने के बाद भी उन्हें मिलने में काफी देरी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते, विशेष रूप से पूरे भारत के छोटे शहरों में लोग घबराकर ज्यादा खरीदारी करने लगे, जमाखोरी बढ़ गई और आपूर्ति में कमी आ गई।
DAC आधारित डिलीवरी बढ़ी
सरकार की तरफ से हाल ही में बताया गया है कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित डिलीवरीज बढ़ गई हैं। इसके साथ सिलेंडर की डिलीवरी करीब 92 फीसदी बढ़ी है। DAC आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रिसीव होता है। पेट्रेलियम मंत्रालय ने बताया कि, 'कई LPG की के डिस्ट्रीब्यूटर्स रविवार को भी काम कर रहे हैं जिससे घरेलू एलपीजी सिलेंडर की की कमी किसी को ना हो।' साथ ही उन्होंने बताया कि कुल कमर्शियल एलपीजी आवंटन को भी प्री-क्राइसिस लेवल्स पर लगभग 70 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें 10 फीसदी सुधार-संबंधी आवंटन शामिल है।
ईरान-युद्ध के साये में रिकॉर्ड डिलीवरी
भले ही ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़े जंग ने क्रूड ऑयल और एलपीजी की सप्लाई चेन को बहुत हद तक प्रभावित किया, लेकिन भारतीय गैस एजेंसियों ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया। लोगों को तेजी से गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 16 अप्रैल को एक ही दिन में लगभग 50 लाख रिफिल सिलेंडर उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाए गए। युद्ध की अनिश्चितता के बावजूद आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए एजेंसियों ने बफर स्टॉक और डिपो ऑपरेशंस को 24×7 मोड पर रखा है, ताकि ग्राहकों को किसी भी लेवल पर किल्लत का सामना ना करना पड़े।
कमर्शियल सिलेंडर की स्थिति
मंत्रालय ने ये भी बताया कि, 23 मार्च, 2026 से अब तक 18.45 लाख से भी ज्यादा 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। IOCL, HPCN और BPCL के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन का प्लान योजना बनाने के लिए राज्य अधिकारियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बातचीत में जुटी हुई है। पिछले 5 दिनों में औसतन 7 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा हर रोज कमर्शियल एलपीजी बेची गई है।
अब पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद
सरकार का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। आने वाले दिनों में वेटिंग पूरी तरह खत्म हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि घबराकर बुकिंग न करें। अनावश्यक स्टॉक न करें। इससे सप्लाई सिस्टम और मजबूत रहेगा।