
Mahindra Thar Facelift price: भारत में ऑफ-रोडिंग का नाम आते ही जुबान पर सबसे पहले महिंद्रा थार का नाम आता है। 2020 में जब यह नए जेनरेशन मॉडल के रूप में आई थी, तब से ही इस SUV ने युवाओं से लेकर फैमिली कार बायर्स तक सभी का दिल जीत लिया। अब 2025 में इसके फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्च होने पर यह एक बार फिर चर्चा में है।
महिंद्रा ने 2025 थार फेसलिफ्ट को ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) से लॉन्च किया है, जो पुराने मॉडल से सस्ती है। हालांकि टॉप वेरिएंट की कीमत थोड़ी बढ़कर ₹16.99 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। यानी बेस मॉडल अब और किफायती हो गया है जबकि हाई-एंड वर्जन करीब ₹30,000 महंगा हुआ है।
| 2025 फेसलिफ्ट वेरिएंट | कीमत ( ₹ लाख) | प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट | कीमत ( ₹ लाख) |
|---|---|---|---|
| AXT RWD MT (डीजल) | ₹9.99 | AX Opt Hard Top RWD (डीजल) | ₹10.31 |
| LXT RWD MT (डीजल) | ₹12.19 | LX Hard Top RWD (डीजल) | ₹11.80 |
| LXT RWD AT (पेट्रोल) | ₹13.99 | LX Hard Top AT RWD (पेट्रोल) | ₹13.60 |
| LXT 4WD MT (पेट्रोल) | ₹14.69 | LX Hard Top (पेट्रोल) | ₹14.33 |
| LXT 4WD MT (डीजल) | ₹15.49 | LX Hard Top (डीजल) | ₹15.19 |
| LXT 4WD AT (पेट्रोल) | ₹16.25 | LX Hard Top AT (पेट्रोल) | ₹15.83 |
| LXT 4WD AT (डीजल) | ₹16.99 | LX Hard Top AT (डीजल) | ₹16.61 |
फेसलिफ्ट थार में वही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। SUV दोनों वेरिएंट्स-RWD और 4X4 में उपलब्ध है, जिससे यह ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनती है।
इस बार थार में दो नए कलर्स शामिल किए गए हैं- बैटलशिप ग्रे और टैंगो रेड। फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो-एप्पल कारप्ले, रियर AC वेंट्स, ऑडियो-फोन के लिए स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और स्लाइडिंग आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
SUV के फ्रंट बंपर पर ड्यूल-टोन फिनिश और नया ग्रिल डिजाइन दिया गया है, लेकिन आइकॉनिक राउंड हेडलैम्प्स को वैसे ही रखा गया है। अंदर की तरफ ऑल-ब्लैक इंटीरियर, नया स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के लिए डेड पेडल जैसी डिटेल्स इसे और प्रैक्टिकल बनाती हैं।
महिंद्रा ने इस बार छोटी-छोटी चीजों को भी अपग्रेड किया है। जैसे पावर विंडो स्विच अब डोर पर शिफ्ट कर दिए गए हैं, रियर कैमरा, रियर वाइपर और वॉशर भी मिलते हैं। फ्यूल लिड अब अंदर से ऑपरेट होता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी।