MapmyIndia Mappls में आया बड़ा अपडेट, मेट्रो, रेल और बस रूट की मिलेगी जानकारी

Mappls: मैपमाईइंडिया (MapMyIndia) का स्वदेशी डिजिटल मैपिंग और नेविगेशन ऐप मैपल्स (Mappls) के यूजर्स ऐप के भीतर ही मेट्रो, रेल और बस रूट की जानकारी हासिल कर सकेंगे। एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड31 Dec 2025, 08:18 PM IST
Mappls: ये फीचर अभी iOS और मैपल्स के वेब वर्जन पर उपलब्ध है।
Mappls: ये फीचर अभी iOS और मैपल्स के वेब वर्जन पर उपलब्ध है।

Mappls: MapmyIndia Mappls ने मेट्रो, रेल और बस यात्रा के लिए मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट जोड़कर अपने Mappls ऐप के फीचर्स में इजाफा किया है। इस अपडेट से यूज़र्स एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राइवेट गाड़ी नेविगेशन के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। मैपमाईइंडिया मैपल्स की ओर से जारी की गई एक आधिकारिक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस ऐप से यात्रियों को स्टेशन, स्टॉप और इंटरचेंज ऑप्शन ढूंढने में मदद मिलती है। इससे यूजर्स को अपनी रोजाना की यात्रा में और ज्यादा सहूलियत मिलेगी।

इस नए फीचर की सुविधा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे कई बड़े शहरों में मिलने लगी है। पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद और जयपुर जैसे दूसरे शहरों में भी इन रूट्स का एक्सेस है। कंपनी मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स को शामिल करके अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है। माना जा रहा है कि इस सुविधा के जुड़ने से Mappls एक व्यापक और मल्टीमॉडल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें | यात्रियों को परेशान करने वाली इंडिगो को लगा 458 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्यों

मैपल्स पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स मिल सकेंगे

इस नई सुविधा के जुड़ने के बाद ट्रैवलर्स अब पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के रूट, स्टेशन, स्टॉपेज और इंटरचेंज ऑप्शन देख पाएंगे, जिसके बाद उन्हें ज्यादा आसानी होगी। कंपनी ने कहा कि इससे कम्यूटर्स को ज्यादा कुशल और टिकाऊ यात्रा योजना बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें | बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

iOS और वेब वर्जन पर उपलब्ध है फीचर

कंपनी के मुताबिक ये फीचर अभी iOS और मैपल्स के वेब वर्जन पर उपलब्ध है। आने वाले समय में जल्दी ही मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट्स फीचर की एंड्ऱॉइड पर रोलआउट करने की योजना है। मैपल्स ने कहा कि इसका यूजर बेस पहले ही 40 मिलियन यानी 4 करोड़ यूजर्स को पार कर चुका है और और एक्सटेंडेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लक्ष्य शहरी यात्रियों के लिए रोजमर्रा की आवाजाही को बेहतर बनाना है। मैपल्स ऐप का उपयोग करके आसानी से अपने रूट के साथ लाइव ट्रैफिक अपडेट, ईटीए के साथ डोर स्टेप डेस्टिनेशन के लिए स्टेप-बाई-स्टेप आवाज-निर्देशित डायरेक्शन को ढूंढें और नेविगेट करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसMapmyIndia Mappls में आया बड़ा अपडेट, मेट्रो, रेल और बस रूट की मिलेगी जानकारी
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसMapmyIndia Mappls में आया बड़ा अपडेट, मेट्रो, रेल और बस रूट की मिलेगी जानकारी