माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और CEO सत्य नडेला अभी भारत के दौरे पर हैं। वो भारत AI प्रोजेक्ट पर मोटी रकम निवेश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भारत में 17.5 अरब डॉलर (करीब ₹1.57 लाख करोड़) निवेश करने का ऐलान किया है। अमेरिकी टेक कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। फंड का इस्तेमाल AI, क्लाउड और डेटा सेंटर जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इसबीच टेक गुरु सत्या नडेला ने अपने क्रिकेट और टेक प्रेम के कारण अपना खुद का एआई-आधारित क्रिकेट एनालिसिस ऐप बनाया है।
इतना ही नहीं इस ऐप के इस्तेमाल से उन्होंने इंडियन टेस्ट प्लेयिंग 11 का सिलेक्शन भी कर लिया। इस ऐप ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली और एस धोनी के कप्तानी को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की है। कहने का मतलब ये हुआ कि टेक दिग्गज सत्या नडेला ने क्रिकेट को भी डाटा गेम में बदल दिया है।
बना दिया डीप रिसर्च एआई क्रिकेट ऐप
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, सत्या नडेला ने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में इस डीप रिसर्च एआई क्रिकेट ऐप के बारे में जानकारी दी। नडेला ने इस ऐप को अपने खाली समय में बनाया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐप का लाइव डेमो भी दिया। इसका नाम डीप रिसर्च एआई रखा गया है। इस ऐप से आई और कोडिंग के जरिए वे अपने क्रिकेट प्रेम को उत्तर में कन्वर्ट कर रहे हैं।
उन्होंने इसी ऐप के जरिए भारतीय टेस्ट क्रिकेट प्लेइंग इलेवन का चयन भी किया। भारत दौरे पर आए नडेला ने कहा, 'इस ऐप में डिबेट, सहमति वाले एरिया और रीजनिंग चेन्स जैसे एलिमेंट्स हैं। नडेला ने लीडरशिप और टीम वर्क जैसे स्किल्स को सिखाने का श्रेय क्रिकेट को दिया है। अमेरिका में एक प्रोफेशनल T20 क्रिकेट टीम, Seattle Orcas के वह को-ओनर भी हैं।
विराट कोहली को चुना बेस्ट कैप्टन
कार्यक्रम के दौरान नडेला ने दिखाया कि कैसे उनका ऐप हर एक फैसले को लेकर रिसर्च करता है और इसकी शुरुआत बेस्ट कैप्टन को चुनने से हुई है। उन्होंने कहा कि बेस्ट कैप्टन के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बीच कड़ा मुकाबला था और इसमें कोहली आगे रहे हैं।
भारत में माइक्रोसॉफ्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल्स में 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है। इस हफ्ते की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ नडेला ने मीटिंग की थी।