नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 दिसंबर से शुरू होगी फ्लाइट्स की आवाजाही, देश को मिला नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट 25 दिसंबर को उड़ान भरेगी। शुरुआती स्टेज में एक दिन में 23 निर्धारित फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड18 Nov 2025, 08:28 PM IST
Navi Mumbai International Airport: पहली फ्लाइट बेंगलुरु से आएगी।
Navi Mumbai International Airport: पहली फ्लाइट बेंगलुरु से आएगी।

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर 25 दिसंबर से कॉमर्शियल फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू हो जाएगी। शुरुआती चरण में पूरे दिन में 23 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। पहले महीने में एयरपोर्ट सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कुल 12 घंटे संचालित होगा। इस दौरान एयरपोर्ट प्रति घंटे अधिकतम 10 उड़ान आवाजाही संभाल सकेगा। इस हवाई अड्डे का विकास नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (NMIAL) ने किया है। यह अडानी ग्रुप और महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CIDCO) की संयुक्त स्वामित्व वाली एक विशेष यूनिट है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट को 30 सितंबर को विमानन सुरक्षा नियामक DGCA से एयरपोर्ट लाइसेंस मिला था। एयरपोर्ट को लेकर ऐसा सुनने में आ रहा था कि 30 अक्टूबर को यहां से पहली कमर्शियल फ्लाइट टेक-ऑफ करेगी। लेकिन अधिकारियों ने साफ कर दिया था कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट दिसंबर 2025 में उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें | 7% रह सकती है देश की GDP, इक्रा ने जताया अनुमान

बेंगलुरु से आएगी पहली फ्लाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्घाटन के बाद NMIA पर आने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट इंडिगो की उड़ान 6E460 (बेंगलुरु से) होगी, जो 25 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे लैंड करेगी। पहली प्रस्थान उड़ान इंडिगो 6E882 होगी, जो सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। NMIA एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग और ग्रीन बिल्डिंग सिद्धांतों को शामिल किया गया है। इसका तरल और भविष्यवादी डिज़ाइन भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें | 7% रह सकती है देश की GDP, इक्रा ने जताया अनुमान

क्या बदल जाएगा नाम?

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 3 अक्टूबर को कहा था कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम दिवंगत नेता और सामाजिक कार्यकर्ता डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट का पूरा नाम ''लोकनेते डीबी पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट'' होगा। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुल 5 चरणों में डेवलप किया जा रहा है। इसमें अडाणी ग्रुप की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 26 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र सरकार के भूमि विकास प्राधिकरण सिडको के पास है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा और इसका कोड 'NMI' है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Businessनवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 दिसंबर से शुरू होगी फ्लाइट्स की आवाजाही, देश को मिला नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
More
बिजनेस न्यूज़Businessनवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 दिसंबर से शुरू होगी फ्लाइट्स की आवाजाही, देश को मिला नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट