E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा! BS-III गाड़ियों में बदलने पड़ सकते हैं रबर पार्ट्स - नितिन गडकरी

Nitin Gadkar Clarifications On E20 Petrol: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में बताया कि 1 अप्रैल 2005 से लागू BS-III मानकों वाले और 2016 से पहले बने कुछ वाहनों में E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल के उपयोग के दौरान कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

Jitendra Singh
अपडेटेड30 Jul 2026, 01:18 PM IST
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान

Nitin Gadkar Clarifications On E20 Petrol: अगर आपके पास 2016 से पहले बनी BS-III (भारत स्टेज-III) कार या दोपहिया वाहन है और आप उसमें E20 पेट्रोल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने पहली बार संसद में स्पष्ट किया है कि ऐसे कुछ पुराने वाहनों में रबर से बने कुछ पार्ट्स और गैस्केट को बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि सरकार ने साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि E20 पेट्रोल से वाहन की परफॉर्मेंस, इंजन या सामान्य संचालन पर कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया है।

क्या कहा नितिन गडकरी ने?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा कि 1 अप्रैल 2005 से लागू BS-III मानकों वाले और 2016 से पहले निर्मित कुछ वाहनों में E20 पेट्रोल के उपयोग के दौरान कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की आवश्यकता हो सकती है। यह जरूरत वाहन के डिजाइन और इस्तेमाल किए गए कंपोनेंट्स पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में फिर संसद मार्च… E20 पेट्रोल के खिलाफ 4 अगस्त को कौन उतरेगा सड़कों पर?

क्या इंजन या माइलेज पर असर पड़ता है?

सरकार के मुताबिक, ऑटोमोबाइल कंपनियों और वाहन परीक्षण एजेंसियों द्वारा किए गए अध्ययनों में पाया गया कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर पुराने वाहनों की परफॉर्मेंस में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आया। इसके अलावा ड्राइवेबिलिटी, स्टार्टेबिलिटी, धातु की संगतता (Metal Compatibility) और प्लास्टिक कंपोनेंट्स में भी कोई असामान्य समस्या सामने नहीं आई।

यह भी पढ़ें | CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, 100% पेट्रोल की मांग

माइलेज को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार ने कहा कि वाहन का माइलेज केवल फ्यूल पर निर्भर नहीं करता। ड्राइविंग स्टाइल, वाहन की मेंटेनेंस, टायर प्रेशर, ट्रैफिक और एयर कंडीशनर के इस्तेमाल जैसे कई कारक माइलेज को प्रभावित करते हैं।

किन लोगों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों के पास 2016 से पहले निर्मित BS-III वाहन हैं, उन्हें वाहन निर्माता या अधिकृत सर्विस सेंटर से यह जानकारी लेनी चाहिए कि उनका मॉडल E20 पेट्रोल के लिए पूरी तरह उपयुक्त है या उसमें किसी रबर कंपोनेंट को बदलने की सलाह दी गई है। इससे भविष्य में किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें | अब रसोई में जलेगा एथेनॉल? LPG पर निर्भरता घटाने का प्लान

सरकार E20 फ्यूल को क्यों बढ़ावा दे रही है?

केंद्र सरकार देश में 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है। सरकार का कहना है कि आधुनिक वाहनों के साथ-साथ अधिकांश पुराने वाहनों में भी E20 का उपयोग सुरक्षित पाया गया है और केवल कुछ मामलों में रबर कंपोनेंट्स बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसE20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा! BS-III गाड़ियों में बदलने पड़ सकते हैं रबर पार्ट्स - नितिन गडकरी
More