Nokia-Airtel Partnership: आज की डिजिटल दुनिया में हर कोई तेजी से नई टेक्नोलॉजी अपनाना चाहता है। इसी कड़ी में नोकिया ने एयरटेल के साथ मिलकर एक नई साझेदारी की है। इसका मकसद है थर्ड‑पार्टी डेवलपरों को एयरटेल नेटवर्क की पूरी ताकत उनके ऐप्स और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल करने का मौका देना।
नोकिया और एयरटेल की साझेदारी का उद्देश्य
नोकिया अब अपने ‘नेटवर्क एज कोड’ प्लेटफॉर्म के जरिए एयरटेल के नेटवर्क एपीआई को डेवलपरों, सिस्टम इंटीग्रेटर्स और बिजनेस के लिए उपलब्ध कराएगा। इससे कोई भी डेवलपर एयरटेल के 5G, IoT और लोकेशन जैसी सर्विसेज अपने सॉफ्टवेयर में जोड़ सकेगा।
नेटवर्क API क्या है और कैसे करेगा मदद
नेटवर्क एपीआई एक तरह का सॉफ्टवेयर इंटरफेस है। इसका इस्तेमाल करके डेवलपर नेटवर्क की सुविधाओं को अपने ऐप या प्लेटफॉर्म में जोड़ सकते हैं। यानी अब किसी भी ऐप में तेज 5G, स्मार्ट लोकेशन या सुरक्षा फीचर्स जोड़ना आसान होगा।
एयरटेल CEO का बयान
एयरटेल बिजनेस के CEO शरत सिन्हा ने कहा कि ये साझेदारी नेटवर्क की ताकत को नए स्तर पर ले जाएगी। इससे स्वचालन बढ़ेगा और सुरक्षित, इन्नोवेटिव डिजिटल सर्विसेज बनाने में मदद मिलेगी।
डेवलपर और बिजनेस के लिए नए मौके खुलेंगे
इस सहयोग से डेवलपर समुदाय एयरटेल नेटवर्क की AI, एज कंप्यूटिंग और 5G जैसी क्षमताओं का लाभ उठा कर नए समाधान तैयार कर पाएंगे। बिजनेस के लिए भी यह नए मोनेटाइजेशन और टेक्नोलॉजी के मौके खोलता है।