Ola Electric PLI Scheme: ओला इलेक्ट्रिक को मिला ₹7,240 करोड़ का बूस्टर डोज, बदल जाएगी बैटरी सेल बिजनेस की पूरी तस्वीर

Ola Electric PLI Approval: भारी उद्योग मंत्रालय ने ओला सेल टेक्नोलॉजीज के लिए PLI योजना की समयसीमा बढ़ाई। अब कंपनी को 2031 तक मिलेगा ₹7,240 करोड़ का भारी इंसेंटिव।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड12 Aug 2026, 12:31 PM IST
भारी उद्योग मंत्रालय ने ओला इलेक्ट्रिक को दी राहत
भारी उद्योग मंत्रालय ने ओला इलेक्ट्रिक को दी राहत

Ola Electric PLI Approval: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ओला सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओसीटी) के लिए उन्नत रसायन सेल (एसीसी) उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत संशोधित समयसीमा को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने बयान में कहा कि एमएचआई का यह संशोधन महज समय सीमा बढ़ाने तक सीमित नहीं है। मंजूरी से ओला इलेक्ट्रिक को उसके 20 गीगावाट आवंटन के लिए 2031 तक पूरे पांच साल की पीएलआई अवधि मिलेगी और कुल 7,240 करोड़ रुपये तक के पीएलआई प्रोत्साहन मिल सकेगा।इसमें कहा गया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान अगली तिमाही से शुरू होगा और यह तिमाही आधार पर किया जाएगा। इससे कंपनी के सेल कारोबार के विस्तार के साथ नियमित प्रोत्साहन आय का प्रवाह बनेगा।

यह भी पढ़ें | N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन ने छोड़ा पद

7,240 करोड़ रुपये की मिलेगी प्रोत्साहन राशि

ओला इलेक्ट्रिक के पास फिलहाल 2.5 गीगावाट की स्थापित सेल विनिर्माण क्षमता है जबकि 3.5 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता स्थापित की जा रही है। कंपनी ने कहा कि चालू तिमाही के अंत तक उसकी क्षमता छह गीगावाट हो जाएगी, जो दिसंबर 2026 की संशोधित समयसीमा से काफी पहले शुरुआती स्थापित क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लेगी।ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) के फैसले से मूल समयसीमा प्रभावी रूप से दो साल बढ़ गई है। लिथियम सेल इलेक्ट्रिक परिवहन, ऊर्जा भंडारण, ड्रोन, रोबोटिक्स और अगली पीढ़ी की औद्योगिक प्रणालियों में एक बुनियादी प्रौद्योगिकी बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Dhoot Transmission और Molbio Diagnostic IPO में दांव लगाने का आज अंतिम मौका

अगली तिमाही से शुरू होगा फंड का प्रवाह

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भविष अग्रवाल ने कहा कि संशोधित समयसीमा महज विस्तार से कहीं अधिक है। यह हमारे सेल कारोबार की अर्थव्यवस्था को बदलती है। इससे पहले की समयसीमा से जुड़ी अनिश्चितता अब पांच साल के दौरान तिमाही आधार पर 7,240 करोड़ रुपये तक के पीएलआई लाभ के अवसर में बदल गई है।''उन्होंने कहा कि मूल समयसीमा से अधिक समय लगने के बाद हमने अपने कारोबारी अनुमानों में किसी भी प्रोत्साहन राशि को शामिल नहीं किया था।

यह भी पढ़ें | अगर बैंक लॉकर में रखा सामान हो जाए गायब, तो कौन करेगा भरपाई? जानिए RBI का नियम

अब ओला सरकार की संशोधित समयसीमा से काफी आगे चल रही है, जिससे हमें 7,240 करोड़ रुपये की पूरी संभावित प्रोत्साहन राशि हासिल करने और अगली तिमाही से ही भुगतान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।इस साल स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी के वार्षिक 'संकल्प' कार्यक्रम में ओला इलेक्ट्रिक अपने ऊर्जा उत्पादों की विस्तृत रूपरेखा पेश करेगी। इसमें 'शक्ति', 'महाशक्ति' और उसके ऊर्जा मंच के अगले चरण की योजनाएं शामिल हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसOla Electric PLI Scheme: ओला इलेक्ट्रिक को मिला ₹7,240 करोड़ का बूस्टर डोज, बदल जाएगी बैटरी सेल बिजनेस की पूरी तस्वीर
More