मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी भारी डिमांड, 5 मिनट में ही बिक गईं Ola की सारी गाड़ियां!

Ola Muhurat Mahotsav: बुधवार को ओला इलेक्ट्रिल मोबिलिटी लिमिटेड की ओर से पेश ‘मुहूर्त महोत्सव’ सेल के तहत 5 मिनट में ही सभी गाड़ियां बिक गईं। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड24 Sep 2025, 06:11 PM IST
ओला
ओला

Ola Muhurat Mahotsav Sale: सरकार की ओर से गुड्स एंड सर्विसज टैक्स (GST) की दरों में बदलाव के बाद से वाहनों की डिमांड में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी नई दरें नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से लागू हुईं, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल वाहन सहित इलेक्ट्रिक व्हीकल की भी जमकर खरीदारी हो रही है। इसी क्रम में आज देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के 'मुहूर्त महोत्सव' सेल में ग्राहकों का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।

किफायती कीमत में वाहनों की पेशकश

कंपनी ने बुधवार को बताया कि बिक्री शुरू होने के सिर्फ पांच मिनट के भीतर ही उसके सारे वाहन बिक गए। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे अधिक बिकने वाले एस1 स्कूटर और रोडस्टरएक्स मोटरसाइकिल के लिए 49,999 रुपये से शुरू होने वाली अब तक की सबसे किफायती कीमतें पेश की हैं।

कंपनी ने कही ये बात

ओला के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘ओला मुहूर्त महोत्सव ने भारतीयों के दिलों को छू लिया है। पहले दिन ही पांच मिनट में सभी वाहनों का बिक जाना हमारे मिशन की ताकत को दिखाता है। इसका लक्ष्य हर भारतीय घर तक इलेक्ट्रिक वाहन पहुंचाना है। यह तो बस शुरुआत है, और हम आगे आने वाले दिनों में और भी ज्यादा भारतीयों को इस इलेक्ट्रिक क्रांति में शामिल होते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। बता दें कि ओला का यह ‘मुहूर्त महोत्सव’ एक अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें हर दिन विशेष मुहूर्त समय पर सीमित संख्या में वाहन उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें | टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की लास्ट डेट में बढ़ोतरी, कोर्ट ने CBDT को दिया निर्देश
यह भी पढ़ें | लगातार चौथे दिन मार्केट में गिरावट, GST 2.0 के बाद जमकर हुई मुनाफावसूली

2.5 टूटकर बंद हुए शेयर

हालांकि, आज के कारोबार में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ये 58.45 रुपये के स्तर पर खुलकर कामकाज की शुरुआत किए, जबकि क्लोजिंग 2.64 फीसदी की गिरावट के साथ 56.70 रुपये के लेवल पर बंद हुए। पिछले एक महीने में इन्होंने 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की है, जबकि 6 महीने के दौरान लगभग 2 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, एक वर्ष की अवधि में ओला के शेयरों में 45 प्रतिशत से ज्यादा की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Businessमार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी भारी डिमांड, 5 मिनट में ही बिक गईं Ola की सारी गाड़ियां!
More
बिजनेस न्यूज़Businessमार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी भारी डिमांड, 5 मिनट में ही बिक गईं Ola की सारी गाड़ियां!
OPEN IN APP