Ola Engineer Suicide Case: इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भाविश अग्रवाल को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। भाविश अग्रवाल पर कंपनी में एक इंजीनियर को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में CEO भाविश अग्रवाल और सीनियर अधिकारी सुब्रत कुमार दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मुकदमा 38 वर्षीय कर्मचारी अरविंद के सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज किया है।
अपमानित किया जाता था…सैलरी रोकी जाती थी
अरविंद ने कथित तौर पर 28 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें वर्कप्लेस पर लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कथित तौर पर इस नोट में सीनियर अधिकारियों के नाम और वर्कप्लेस पर बार-बार पड़ने वाले दबाव का डिटेल दी गई है। ये खबर सभी को झंकझोर कर रख दी है। अरविंद ने बताया कि उन्हें बार-बार अपमानित किया जाता था। काम का दबाव, सैलरी का रुकना और लगातार ताने सुनाए जाते थे। ये सब उसके लिए असहनीय हो गया।
17.46 लाख के वित्तीय अनियमितता का भी आरोप
अरविंद की आत्महत्या के बाद उसके भाई अश्विन कन्नन ने भावेश अग्रवाल और सुब्रत कुमार दास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में 17.46 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप है। परिवार का कहना है कि मानव संसाधन विभाग अरविंद के बैंक खाते में लेनदेन को स्पष्ट करने में विफल रहा।
28 सितंबर की है घटना
बता दें कि यह घटना 28 सितंबर 2025 की है। अरविंद ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या की। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने एफआईआर में दर्ज सभी लोगों को नोटिस जारी किया है। इसके जवाब में लिखित स्पष्टीकरण दिये गये हैं और जांच जारी है। पुलिस उत्पीड़न के दावों और वित्तीय विसंगतियों दोनों की समीक्षा कर रही है।