पीस ज्वेलर ने चुका दिए 96% बैंक लोन, तिमाही रिजल्ट भी रहा था शानदार

PC Jeweller OTS News: आभूषण कारोबार की जानी-मानी कंपनी पीसी ज्वेलर ने कर्ज मुक्त होने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उसने अपने 96 पर्सेंट लोन चुका दिए। 

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड3 Sep 2026, 03:59 PM IST
पीसी ज्वेलर कर्जमुक्त होने की राह पर (सांकेतिक तस्वीर)
पीसी ज्वेलर कर्जमुक्त होने की राह पर (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली: आभूषण कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड इसी महीने कर्जमुक्त होने जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है। यह भुगतान 30 सितंबर, 2024 को हुए एकबारगी निपटान (ओटीएस) समझौते के तहत किया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने 14 बैंकों वाले समूह में से अब तक नौ बैंकों का पूरा बकाया चुका दिया है। सभी भुगतान निर्धारित समयसीमा से पहले किए गए हैं।

पीसी ज्वेलर पर था 14 बैंकों का लोन

यह ओटीएस 30 सितंबर, 2024 को पीसी ज्वेलर और 14 बैंकों के समूह के बीच हुआ था। इस समूह का नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कर रहा है। बैंकों के इस समूह में एसबीआई के अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, करुर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल हैं।

इसी महीने सारा कर्ज साफ?

कंपनी पर मार्च, 2024 तक इन बैंकों का कुल कर्ज करीब 4,100 करोड़ रुपये था। पीसी ज्वेलर ने पांच बैंकों के कुल बकाये में से भी 96 प्रतिशत से अधिक राशि का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने कहा कि अब इन बैंकों का चार प्रतिशत से भी कम बकाया रह गया है। वह इस शेष राशि का भुगतान भी इसी महीने पूरा कर कर्जमुक्त कंपनी बनने की राह पर है।

पहली तिमाही में पीसी ज्वेलर ने कमाया मोटा मुनाफा

गुरुवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर पीस ज्वेलर का शेयर 2.65 % चढ़कर 10.45 रुपये जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह 2.65% की बढ़त के साथ 10.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

27 दिसंबर, 2012 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई इस कंपनी का शेयर बीते एक महीने में 8.40% चढ़ चुका है। कंपनी ने 30 जून को जारी चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली अप्रैल-जून तिमाही रिजल्ट में 8 अरब, 61 लाख रुपये की कुल आय दर्ज की थी। इस तिमाही में कंपनी को 1 अरब, 71 करोड़, 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसपीस ज्वेलर ने चुका दिए 96% बैंक लोन, तिमाही रिजल्ट भी रहा था शानदार
More