PM Modi Keir Starmer Meet:पीएम मोदी और कीर स्टार्मर के बीच मेगा डिफेंस डील, ब्रिटेन भारत को देगा हल्की मल्टीरोल मिसाइल

PM Modi Keir Starmer Meet: मुंबई में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जिसमें भारत और यूनाइटेड किंगडम के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने पर सहमति बनी है। ब्रिटेन भारत को हल्की मल्टीरोल मिसाइल देने को तैयार हो गया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड9 Oct 2025, 06:58 PM IST
PM Modi Keir Starmer Meet: ब्रिटेन UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन देगा।
PM Modi Keir Starmer Meet: ब्रिटेन UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन देगा। (Livemint)

PM Modi Keir Starmer Meet: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लिया। इस बैठक में पीएण मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ के देशों के लिए आशा की किरण है। भारत ने लोकतांत्रिक भावना को गवर्नेंस का एक मजबूत पिलर बनाया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक दशक में भारत ने टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। आज का भारत सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है।

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बीते वर्षों में आप सभी बिजनेस लीडर्स के निरंतर प्रयासों से यह फोरम भारत-यूके स्टैटिक्स पार्टनरशिप के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है। अभी आपके विचारों को सुनकर मेरा विश्वास और भी गहरा हुआ है कि हम नैचुरल पार्टनर्स के रूप में और आगे बढ़ेंगे।

युवाओं को मिलेगा रोजागार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच यह वर्ष भारत-यूके संबंधों की स्थिरता बढ़ाने वाला रहा है। इस वर्ष जुलाई में मेरी यूके यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर सहमति बनाई थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री स्टारमर, की प्रतिबद्धता और उनके योगदान की हृदय से सराहना करता हूं।" मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें | साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान, जानिए किसे मिला

ब्रिटेन भारत को देगा हल्की मल्टीरोल मिसाइल

ब्रिटेन भारत को हल्की मल्टीरोल मिसाइल देने को तैयार हो गया है। 468 मिलियन डॉलर (करीब 3,884 करोड़ रुपये) की यह डिफेंस डीलमुंबई में हुई। इसके साथ ही ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन देने का ऐलान किया है। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। वहीं, PM मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है। दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।

PM मोदी ने बताया AI का मतलब 'All Inclusive': डेटा प्राइवेसी पर भारत का बड़ा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके लिए AI का मतलब ‘All Inclusive’ (सभी को समाहित करने वाला) है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास की अगली लहर को चलाने के लिए देश को कौशल (Skills), नवाचार (Innovation), और शासन (Governance) में निवेश करना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भारत का AI मिशन में डेटा और गोपनीयता (Data and Privacy) को संभालने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें | जोहो पर सरकार के 'देसी' दांव से सोशल मीडिया पर छिड़ा महाभारत

मोदी ने स्टार्मर के साथ विजन 2035 की घोषणा की

मोदी ने कहा कि सभी ने भारत की फिनटेक (डिजिटल वित्तीय सेवाओं) क्षेत्र में क्षमता देखी है। आज दुनिया के लगभग 50% रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के वित्तीय सेवाओं का अनुभव और भारत का डिजिटल प्लेटफॉर्म (DPI) मिलकर पूरे मानवता के लिए फायदेमंद हो सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन जैसी खुली और लोकतांत्रिक देशों में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां सहयोग बढ़ाया न जा सके।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसPM Modi Keir Starmer Meet:पीएम मोदी और कीर स्टार्मर के बीच मेगा डिफेंस डील, ब्रिटेन भारत को देगा हल्की मल्टीरोल मिसाइल
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसPM Modi Keir Starmer Meet:पीएम मोदी और कीर स्टार्मर के बीच मेगा डिफेंस डील, ब्रिटेन भारत को देगा हल्की मल्टीरोल मिसाइल