इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो को पीएम मोदी ने बताया नए प्रयोगों और मजबूत इरादों का संगम, कहा ये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 600 से अधिक स्टार्टअप और 13 देशों ने भाग लिया। सोशल मीडिया मंच X पर भारत ने इसे वैश्विक भलाई के लिए एआई का बड़ा कदम बताया।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Bhasha)
पब्लिश्ड17 Feb 2026, 12:18 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ विचारों, नए प्रयोगों और मजबूत इरादों का बड़ा संगम है। उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस एक्सपो में 600 से ज्यादा संभावनाशील स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। साथ ही 13 देशों ने अपने-अपने मंडप लगाए हैं, जो एआई के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें | ₹75-79 के प्राइस बैंड पर खुलेगा गौडियम आईवीएफ का 165 करोड़ का IPO

भारत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि यह आयोजन वैश्विक भलाई के लिए एआई के भविष्य को आकार देने में भारतीय प्रतिभा की क्षमता को दिखाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी इस बात का प्रमाण है कि भारत एआई का उपयोग जिम्मेदारी और समावेशी तरीके से मानव विकास के लिए करना चाहता है।

यह भी पढ़ें | शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आई तेजी

करीब 70,000 वर्ग मीटर में फैली इस प्रदर्शनी में वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदार शामिल हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के मंडप यहां मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें | मुंबई से लेकर दिल्ली तक...चेक करें आज क्या है सोने-चांदी का रेट

यह आयोजन ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ यानी ‘लोग, ग्रह और प्रगति’ थीम पर आधारित है। इसमें कई स्टार्टअप ऐसे एआई समाधान दिखा रहे हैं, जो पहले से ही आम लोगों के जीवन में उपयोग हो रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसइंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो को पीएम मोदी ने बताया नए प्रयोगों और मजबूत इरादों का संगम, कहा ये
More