
Diwali Festive Season Sales: दिवाली के मौके पर आमतौर पर हर साल लोग जमकर खरीदारी करते हैं। जीएसटी रिफॉर्म की वजह से इस बार पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल ऑर्डर में जबदस्त बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसे में दिवाली त्योहारी सत्र भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र सेक्टर लिए शानदार रहा। मात्रा के लिहाज से बिक्री में सालाना 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में 23 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह जानकारी ई-कॉमर्स क्षेत्र के मंच यूनिकॉमर्स ने दी।
डिजिटल शॉपिंग का जोश न सिर्फ मेट्रो सिटीज बल्कि छोटे शहरों तक पहुंचा, जहां से आधे से ज्यादा ऑर्डर आए हैं। क्विक कॉमर्स ऐप के ग्रोथ में सबसे ज्यादा योगदान रहा, जिन्होंने ऑर्डर की मात्रा में सालाना आधार पर 120 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। इसके बाद ब्रांड वेबसाइट ने 33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की।
यूनिकॉमर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि क्विक कॉमर्स ऐप्स में फेस्टिव सीजन के दौरान लोगों ने किराना, मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट आइटम जैसी चीजें तेजी से डिलीवरी के लिए ऑनलाइन मंगवाईं। वहीं मार्केटप्लेस चैनल ने कुल खरीद का 38 फीसदी हिस्सा अपने नाम किया। रिपोर्ट के मुताबिक, साल “2025 का दिवाली सीजन भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए मजबूत रहा, जिसमें ऑर्डर वॉल्यूम 24 फीसदी और GMV 23 फीसदी बढ़ा।” यह डेटा यूनिकॉमर्स के प्लेटफॉर्म पर प्रोसेस की गई 15 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर आधारित है।
यूनिकॉमर्स ने बताया कि यह आंकड़े 2024 और 2025 में 25 दिन तक चलने वाले त्योहारी सत्र के दौरान उसके प्रमुख मंच यूनीवेयर (Uniware) के जरिए 15 करोड़ से अधिक लेनदेन हुए। कंपनी ने कहा, “2025 का दिवाली त्योहारी सत्र भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए बेहद सफल रहा, जहां ऑर्डर मात्रा में 24 फीसदी GMV में 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
त्योहारी खरीदारी का सबसे बड़ा असर टियर-2 और टियर-3 शहरों में दिखा। रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे शहरों से कुल ऑर्डर्स का करीब 55 फीसदी हिस्सा आया। टियर-2 शहरों में 28 फीसदी, बड़े शहरों में 24 फीसदी और टियर-3 शहरों में 23 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। यह ट्रेंड साफ पता चल रहा है कि डिजिटल शॉपिंग अब देश के कोने - कोने तक पहुंच गई है।
इस सीजन में प्रीपेड ऑर्डर्स में 26 फीसदी और कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर्स में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिलचस्प बात यह रही कि COD ऑर्डर्स की वैल्यू में 35 फीसदी की उछाल आया, जो यह दिखाता है कि अब ग्राहक बड़े ऑर्डर्स के लिए भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा कर रहे हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.