RBI के इस नियम से विदेश यात्रा हुई आसान, फ्लाइट पकड़ने के पहले मिलेगी विदेशी मुद्रा

Forex Rule Change: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब भारतीय या विदेशी यात्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के पहले भी आसानी से विदेशी मुद्रा ले सकेंगे। इसके लिए RBI डिपार्चर एरिया में फॉरेक्स काउंटर मुहैया कराए हैं। पहले यह सुविधा सीमित थी।

Jitendra Singh
अपडेटेड6 Apr 2026, 02:02 PM IST
RBI: इमिग्रेशन और सुरक्षा जांच के बाद भी विदेशी मुद्रा ले सकेंगे।
RBI: इमिग्रेशन और सुरक्षा जांच के बाद भी विदेशी मुद्रा ले सकेंगे।

Forex Rule Change: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया (प्रस्थान क्षेत्र) में विदेशी मुद्रा काउंटरों पर भारतीय रुपये के आदान-प्रदान की अनुमति दे दी है। पहले एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल में, यानी इमिग्रेशन और कस्टम्स के बाद वाले इलाके में विदेशी मुद्रा काउंटर सीमित काम ही कर पाते थे। ये काउंटर सिर्फ गैर-निवासियों (non-residents) से भारतीय रुपये खरीद सकते थे और उन्हें विदेशी मुद्रा बेच सकते थे।

भारतीय यात्री (residents) वहां अपने रुपये नहीं बदल पाते थे। अगर कोई व्यक्ति चेक-इन से पहले रुपये बदलना भूल जाता या सुरक्षा जांच के बाद पॉकेट में अतिरिक्त नोट निकल आते, तो उसके पास कोई विकल्प नहीं बचता था। कई बार लोग बिना बदले रुपये विदेश ले जाते या उन्हें बेकार ही रखना पड़ता।

फ्लाइट पकड़ने के पहले बदलें मुद्रा

RBI ने इस नियम में बदलाव किया है। अब भारतीय निवासी हों या विदेशी, दोनों ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में मौजूद फॉरेक्स काउंटर पर अपने रुपये बदल सकते हैं। यह सुविधा इमिग्रेशन या कस्टम्स चेक पार करने के बाद वाले हिस्से में भी मिलेगी, यानी फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले भी आप रुपये एक्सचेंज कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें | FMCG सेक्टर में आई जबरदस्त तेजी, जानें इन कंपनियों ने कैसे कमाया मोटा मुनाफा?

RBI ने अपने सर्कुलर में कहा है कि नियमों की समीक्षा के बाद अब यह फैसला लिया गया है कि भारतीय निवासी को भी गैर-निवासियों (non-residents) के साथ मिलाकर, इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री एरिया या सिक्योरिटी होल्ड एरिया में मौजूद विदेशी मुद्रा काउंटरों पर भारतीय रुपये के नोट एक्सचेंज करने की अनुमति दी जाएगी। यानी अब इमिग्रेशन या कस्टम्स चेक पार करने के बाद वाले हिस्से में भी यात्री आसानी से अपने रुपये बदल सकेंगे।

यह भी पढ़ें | पीएम मोदी आज सौंपेंगे नोएडा एयरपोर्ट की सौगात, जानिए किन सुविधाओं से होगा लैस

यहां मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए नियम सिर्फ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्यूटी-फ्री और सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लागू होंगे। यह वो एरिया है, जहां इमिग्रेशन के बाद वाला हिस्सा जहां लोग आमतौर पर शॉपिंग करते हैं, कुछ खाते-पीते हैं या फ्लाइट से पहले इंतजार करते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसRBI के इस नियम से विदेश यात्रा हुई आसान, फ्लाइट पकड़ने के पहले मिलेगी विदेशी मुद्रा
More