रिलायंस कंज्यूमर ने सरकार के साथ की ₹40,000 करोड़ की डील,इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी शुरू करेगी कंपनी

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने सरकार के साथ 40,000 करोड़ रुपये का एक एग्रीमेंट साइन किया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Sep 2025, 02:32 PM IST
रिलायंस कंज्यूमर ने सरकार के साथ की 40,000 करोड़ डील
रिलायंस कंज्यूमर ने सरकार के साथ की 40,000 करोड़ डील

Reliance Consumer Products Investment: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने देश भर में इंट्रीग्रेटेड फूड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज से एक एग्रीमेंट साइन किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह एग्रीमेंट 40,000 करोड़ रुपये में किया गया है। सरकार और रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के बीच यह समझौता विश्व खाद्य भारत 2025 कार्यक्रम में किया गया।

तेजी से उभरने वाली कंज्यूमर कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अगस्त में अपनी सालाना आम बैठक में निवेश योजना की घोषणा की थी। इस दौरान कंपनी ने कहा था कि वह एआई-संचालित स्वचालन, रोबोटिक्स और टिकाऊ प्रौद्योगिकियों के साथ एशिया का सबसे बड़ा एकीकृत फूड पार्क बनाएगी। आरसीपीएल, रिलायंस रिटेल से उभरकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी है। यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ती रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली घरेलू सामान बनाने वाली कंपनियों में से एक बन गई है। इसकी स्थापना के बाद से केवल तीन साल में इसने 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू हासिल किया है।

15,000 करोड़ निवेश की योजना

आज हुए इस एग्रीमेंट के तहत आरसीपीएल महाराष्ट्र के कटोल, नागपुर और आंध्र प्रदेश के कुरनूल में फूड प्रोडक्ट्स और बेवरेजे के लिए इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी शुरू करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। अगस्त की वार्षिक आम बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा था कि आरसीपीएल ग्रुप के ‘ग्रोथ इंजनों’ में से एक है। इसका टार्गेट वैश्विक उपस्थिति के साथ पांच साल के भीतर एक लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है।

यह भी पढ़ें | इन 4 IPO में सबसे ऊंचा इसका GMP, 3 इश्यू में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका

RCPL के ये हैं प्रमुख ब्रांड

आरसीपीएल ने ‘टैग्ज फूड्स’ सहित कई उपभोक्ता ब्रांड का अधिग्रहण किया है। कैम्पा, इंडिपेंडेंस, एलन, एन्जो और रावलगांव जैसे साबुन से लेकर कोला तक कई घरेलू ब्रांड पेश किए हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Businessरिलायंस कंज्यूमर ने सरकार के साथ की ₹40,000 करोड़ की डील,इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी शुरू करेगी कंपनी
More
बिजनेस न्यूज़Businessरिलायंस कंज्यूमर ने सरकार के साथ की ₹40,000 करोड़ की डील,इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी शुरू करेगी कंपनी