अमूल और ITC के बाजार में रिलायंस की एंट्री, ₹20 में उतारा जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्क, डेयरी बाजार में हलचल

Reliance Joyland Flavoured Milk: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तमिलनाडु में ₹20 में 'जॉयलैंड' (Joyland) फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते 'रेडी-टू-ड्रिंक' डेयरी बेवरेज मार्केट में उतर गई है, जिस पर अमूल, ITC, मदर डेयरी और कैविन्स जैसे ब्रांड्स का दबदबा है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 06:12 PM IST
Reliance Joyland Flavoured Milk: 2026 तक भारत का फ्लेवर्ड मिल्क मार्केट  <span class='webrupee'>₹</span>8,360 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
Reliance Joyland Flavoured Milk: 2026 तक भारत का फ्लेवर्ड मिल्क मार्केट ₹8,360 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

Reliance Joyland Flavoured Milk: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तमिलनाडु में 20 रुपये की कीमत पर 'जॉयलैंड' फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने तेजी से बढ़ते 'रेडी-टू-ड्रिंक' डेयरी मार्केट में रणनीतिक तौर पर कदम रखा है। इधर ITC, अमूल और दूसरी कंपनियों की मज़बूत पकड़ बनी हुई है। जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्क डेयरी सामग्री से बनाया जाएगा और यह स्ट्रॉबेरी और वनीला जैसे फ्लेवर में मिलेगा।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी मार्केट में हमारा प्रवेश RCPL के पोर्टफोलियो को बढ़ाने और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से इस सफर की शुरुआत हो गई है। हम जॉयलैंड को डेयरी ड्रिंक्स के एक बड़े पोर्टफ़ोलियो के तौर पर विकसित कर रहे हैं। धीरे-धीरे पूरे भारत में इसकी पहुंच बढ़ाएंगे।

10 रुपये का कैम्पा किया था लॉन्च

बता दें कि रिलायंस ने पहले ₹10 वाली 'कैम्पा' के साथ सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में जबरदस्त एंट्री की थी। इससे कोका-कोला और पेप्सी जैसी ग्लोबल कंपनियों के लिए कड़ी टक्कर पैदा हो गई थी। अब दूध-आधारित ड्रिंक कैटेगरी में उतरने से रिलायंस 'रेडी-टू-ड्रिंक' डेयरी ड्रिंक के सेक्टर में भी शामिल हो गई है।

यह भी पढ़ें | IDBI Bank पर बड़ा फैसला! हो जाएगा प्राइवेट, 60% बिकेगी हिस्सेदारी

इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन शुरू हो गया है। जानी-मानी कंपनियां अब सिर्फ दूध से आगे बढ़कर 'वैल्यू-एडेड' और सुविधाजनक ड्रिंक्स का बड़ा पोर्टफोलियो बनाने पर फोकस बढ़ा रही हैं। अब भारतीय लोग भी ज्यादा से ज्यादा फिट रहने की कोशिशि में जुटे हुए हैं।

फ्लेवर्ड मिल्क मार्केट ₹8,360 करोड़ तक पहुंच सकता है

यूरोमॉनिटर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में फ्लेवर्ड मिल्क का मार्केट इस साल 8,360 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2025 में 7,600 करोड़ रुपये और 2021 में 4,420 करोड़ रुपये था। अमूल कूल, मदर डेयरी, नंदिनी, सनफीस्ट स्मूद और कैविन्स जैसे ब्रांड इस कैटेगरी के कुछ मौजूदा लोकप्रिय ब्रांड हैं।

यह भी पढ़ें | एलॉन मस्क की Starlink को टक्कर देंगे सुनील मित्तल, बस इस मंजूरी का है इंतजार
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसअमूल और ITC के बाजार में रिलायंस की एंट्री, ₹20 में उतारा जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्क, डेयरी बाजार में हलचल
More