चावल-गेहूं के दाम बढ़े, चीनी और दाल के भाव में आई गिरावट, एडिबल ऑयल में घट-बढ़

पिछले सप्ताह थोक बाजार में चावल और गेहूं के दाम बढ़े, क्योंकि मांग ज्यादा रही। आटे की कीमत लगभग स्थिर रही। कुछ खाद्य तेल सस्ते हुए, तो कुछ महंगे हुए। दालों के भाव में गिरावट आई। गुड़ और चीनी भी सस्ती हुईं। कुल मिलाकर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Varta)
पब्लिश्ड21 Dec 2025, 08:32 AM IST
चावल-गेहूं के दाम बढ़े, चीनी और दाल के भाव में आई गिरावट, एडिबल ऑयल में घट-बढ़
चावल-गेहूं के दाम बढ़े, चीनी और दाल के भाव में आई गिरावट, एडिबल ऑयल में घट-बढ़

नई दिल्ली: घरेलू थोक जिंस बाजार में पिछले सप्ताह अलग-अलग वस्तुओं की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। चावल और गेहूं के दाम बढ़े, जबकि चीनी, दालों और गुड़ में गिरावट दर्ज की गई। खाद्य तेलों में कहीं तेजी तो कहीं मंदी रही।

यह भी पढ़ें | 1 किलो फैट बर्न करने के लिए कितनी करनी है वॉक? जानिए फिटनेस कोच से

ग्राहकों की मांग बढ़ने से चावल के भाव मजबूत हुए। सप्ताह के अंत तक चावल की औसत कीमत 71 रुपये बढ़कर 3,827 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं भी 10 रुपये महंगा होकर 2,858.33 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया। वहीं आटे की कीमत में खास बदलाव नहीं हुआ और यह करीब 3,305.69 रुपये प्रति क्विंटल पर बनी रही।

यह भी पढ़ें | HDFC बैंक ने डेबिट कार्ड लाउंज बेनिफिट्स में किये बदलाव, जानें क्या-क्या बदला?

खाद्य तेलों की बात करें तो मूंगफली तेल 16 रुपये और सोया तेल 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। इसके उलट वनस्पति घी 55 रुपये और सरसों तेल 49 रुपये महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल में 37 रुपये और पाम ऑयल में 5 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | आज का मौसम: कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी, दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड

दालों के बाजार में गिरावट रही। तुअर दाल के दाम 59 रुपये और उड़द दाल के 58 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। मसूर दाल 24 रुपये, मूंग दाल 19 रुपये और चना दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई।

मीठे के बाजार में भी नरमी देखने को मिली। गुड़ के भाव 6 रुपये प्रति क्विंटल घटे, जबकि चीनी की कीमत में 27 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसचावल-गेहूं के दाम बढ़े, चीनी और दाल के भाव में आई गिरावट, एडिबल ऑयल में घट-बढ़
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसचावल-गेहूं के दाम बढ़े, चीनी और दाल के भाव में आई गिरावट, एडिबल ऑयल में घट-बढ़