
नई दिल्ली: घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह अलग-अलग जिंसों के दामों में बदलाव देखा गया। चावल के दाम घटे, जबकि गेहूं और चीनी में ग्राहकी बढ़ने से तेजी रही। खाद्य तेलों और दालों में मिला-जुला रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 67 रुपये घटकर 3,755.96 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गेहूं के दाम चार रुपये बढ़कर 2,848.44 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। आटा भी 18 रुपये महंगा होकर 3,307.09 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
खाद्य तेलों में मूंगफली तेल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल 47 रुपये और सूरजमुखी तेल 54 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ा। सोया तेल में भी पांच रुपये की बढ़त रही। वहीं, सरसों तेल 107 रुपये और वनस्पति 62 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
दालों में चना दाल की औसत कीमत 19 रुपये प्रति क्विंटल घट गई। इसके उलट मसूर दाल छह रुपये महंगी हुई। तुअर दाल आठ रुपये, मूंग दाल सात रुपये और उड़द दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई।
मीठे के बाजार में गुड़ के औसत दाम 18 रुपये प्रति क्विंटल घटे, जबकि चीनी 11 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.