Richest Person: एलन मस्क की संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार, यहां देखिए टॉप 5 अमीरों की लिस्ट

Richest Person: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति 600 अरब डॉलर ( 54.60 लाख करोड़) पार कर गई है। मस्क नेटवर्थ का यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। मस्क अब जेफ बेजोस, मार्क ज़करबर्ग और जेनसेन हुआंग की कुल संपत्ति से भी ज़्यादा अमीर हैं।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड17 Dec 2025, 01:56 PM IST
Richest Person: एलन मस्क अमीर व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर बने हुए हैं।
Richest Person: एलन मस्क अमीर व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर बने हुए हैं। (Livemint)

Richest Person: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति 600 अरब डॉलर को भी पार कर गई है। यह ऐसे पहले व्यक्ति बनें हैं, जो 600 मिलियन डॉलर के क्लब में शामिल हुए हैं। दूर-दूर तक कोई भी अरबपति उनके आसपास भी नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लेरी पेज की नेटवर्थ 265 अरब डॉलर है। अक्टूबर महीने में ही मस्क 500 अरब डॉलर के क्लब में एंट्री कर चुके हैं।

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति में करीब 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अगले दिन इसमें लगभग 8 अरब डॉलर और जुड़ गए। संपत्ति में हुई इस बढ़ोतरी के बाद मस्क की कुल संपत्ति का आंकड़ा करीब 684.2 अरब डॉलर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें | फ्लिपकार्ट का हेड ऑफिस सिंगापुर से भारत में होगा ट्रांसफर, NCLT से मिली मंजूरी

क्या स्पेसएक्स से बढ़ी मस्क की कमाई

जानकारों का मानना हैं कि, अचानक से आई उछाल की बड़ी वजह उनकी कंपनी स्पेसएक्स हो सकती है। स्पेसएक्स अगले साल आईपीओ लाने की तैयारी में है और इसकी संभावित वैल्यू करीब 800 अरब डॉलर हो सकती है। मस्क के पास कंपनी की लगभग 42 फीसदी हिस्सेदारी है, इसलिए इसका सीधा फायदा उनकी कुल संपत्ति पर दिख रहा है।

यह भी पढ़ें | इश्योरेंस सेक्टर में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर को मिले एक बराबर मौका

मस्क टेस्ला कंपनी में भी 12 फीसदी हिस्सेदार रखते हैं। इस साल बिक्री में आई गिरावट के बावजूद भी कंपनी शेयरों में 13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। जिससे मस्क को तगड़ा मुनाफा हुआ है।

दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर व्यक्ति

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर अल्फाबेट कंपनी के को-फाउंडर लैरी पेज हैं। लैरी की कुल संपत्ति करीब 252 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर 239.8 अरब डॉलर के साथ ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन हैं। चौथे और पांचवे नंबर पर जेफ बेजोस, सर्गेई ब्रिन बने हुए हैं। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति करीब 235.2 अरब डॉलर है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessRichest Person: एलन मस्क की संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार, यहां देखिए टॉप 5 अमीरों की लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़BusinessRichest Person: एलन मस्क की संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार, यहां देखिए टॉप 5 अमीरों की लिस्ट
OPEN IN APP