
Himalayan 440: Royal Enfield के Adventure Motorcycle चाहने वाले ग्राहकों के लिए आज का दिन खास है। कंपनी अपनी नई Himalayan 440 को 4 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई बाइक कंपनी की Adventure Motorcycle रेंज में Himalayan 450 के नीचे जगह बनाएगी। कंपनी की रणनीति को देखें तो Himalayan 440 का मकसद ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करना है, जो Adventure बाइक का रफ-टफ डिजाइन, लंबी दूरी की क्षमता और ऑफ-रोडिंग का अनुभव चाहते हैं, लेकिन Himalayan 450 की ज्यादा कीमत और ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी नहीं चाहते।
Himalayan 440 को मौजूदा Himalayan 450 का सीधा रिप्लेसमेंट नहीं माना जा रहा है। इसके बजाय यह पुराने Himalayan 411 की सोच को नए इंजन और अपडेटेड मैकेनिकल पैकेज के साथ वापस लाने की कोशिश है। नई बाइक में Adventure-focused डिजाइन, लंबा रुख और टूरिंग के लिए उपयोगी सेटअप देखने को मिल सकता है। टेस्ट और डीलरशिप से सामने आई तस्वीरों में बाइक को पुराने Himalayan 411 के ज्यादा करीब बताया गया है, जबकि Himalayan 450 का डिजाइन और टेक्नोलॉजी पैकेज ज्यादा आधुनिक है।
Himalayan 440 में Royal Enfield का 443cc LS440 सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है। यही इंजन कंपनी की Scram 440 में भी इस्तेमाल होता है। Scram 440 में यह एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Himalayan 440 में भी इसी पावरट्रेन का इस्तेमाल होने की उम्मीद है, हालांकि बाइक के Adventure और Touring कैरेक्टर के हिसाब से इसकी ट्यूनिंग में बदलाव हो सकता है।
नई Himalayan 440 की सबसे खास चीजों में इसका व्हील सेटअप शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील दिए जाएंगे। 21-इंच का फ्रंट व्हील Adventure और ऑफ-रोडिंग बाइक के लिए ज्यादा उपयोगी माना जाता है। इससे खराब रास्तों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में बाइक की क्षमता बेहतर हो सकती है। इसके अलावा बाइक में Wire-Spoke Wheels और ज्यादा Suspension Travel मिलने की भी उम्मीद है।
Himalayan 440 में पुराने Himalayan 411 जैसा चार-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं होगा। सामने आई तस्वीरों में नई बाइक को Twin-Pod Instrument Cluster के साथ देखा गया है। इसमें एक सर्कुलर यूनिट के साथ डिजिटल डिस्प्ले और अलग Tripper Navigation Pod मिलने की उम्मीद है। Tripper सिस्टम Google Maps आधारित Turn-by-Turn Navigation उपलब्ध करा सकता है। यह फीचर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब ₹2.50 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में ₹2.40 लाख से ₹2.50 लाख के आसपास की संभावित कीमत बताई गई है। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इस कीमत पर बाइक उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो ₹3 लाख से ऊपर जाने के बजाय ज्यादा किफायती Adventure Motorcycle खरीदना चाहते हैं।
Royal Enfield के पोर्टफोलियो में Himalayan 450 पहले से मौजूद है। यह ज्यादा पावरफुल और टेक्नोलॉजी से लैस Adventure Motorcycle है। इसके मुकाबले Himalayan 440 को सरल और ज्यादा सुलभ विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। Himalayan 450 में Liquid-Cooled Engine, TFT Display, Ride-by-Wire Throttle और ज्यादा एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स मिलते हैं। वहीं Himalayan 440 का फोकस कम जटिल मैकेनिकल पैकेज, आसान इस्तेमाल और Adventure Touring पर रहेगा।
Himalayan नाम के लिए 2026 एक खास साल है। इसी साल मूल Himalayan के भारतीय बाजार में आने के 10 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे समय में Himalayan 440 की एंट्री Royal Enfield के लिए ब्रांड की पुरानी पहचान और नए ग्राहकों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने का मौका है। कंपनी Adventure Motorcycle सेगमेंट में Himalayan की पहुंच को और व्यापक बनाना चाहती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.