
नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कपड़ा क्षेत्र में अनुसंधान (रिसर्च) और नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने के लिए टेक्स-रैम्प्स योजना नाम की एक नई योजना को मंजूरी दी है। इस योजना पर कुल 305 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
कपड़ा मंत्रालय के अनुसार, यह योजना वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक लागू रहेगी। इस अवधि के बाद योजना को अगले वित्त आयोग की सिफारिशों के साथ समाप्त किया जाएगा। यह पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित होगी।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह योजना भारत के कपड़ा उद्योग को मजबूत बनाएगी। उनके अनुसार, यह योजना रिसर्च, डेटा और नए नवाचार को जोड़कर देश को पर्यावरण के अनुकूल, तकनीक-आधारित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.