पटना-आरा-सासाराम एनएच में जा रही है आपकी जमीन? 19 से 28 जनवरी में मुआवजे पर होगा बड़ा काम

बिहार सरकार पटना- आरा- सासाराम एनएच-119ए फोरलेन पैकेज-2 परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन कार्यों को गति देने और प्रभावित भू-धारकों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराना चाहती है। इसके लिए पटना डीएम के निर्देश पर दानापुर अनुमंडल स्तर पर 19 जनवरी से 28 जनवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड17 Jan 2026, 09:47 PM IST
पटना- आरा- सासाराम एनएच (सांकेतिक तस्वीर)
पटना- आरा- सासाराम एनएच (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में पटना- आरा- सासाराम एनएच-119ए को फोरलेन करने का काम जारी है। इसके लिए सरकार जमीन खरीद रही है। पैकेज-2 के तहत जिन लोगों की जमीनें एनएच में जा रही हैं, उनके लिए बड़ी खबर है। पटना के जिलाधिकारी- सह- समाहर्त्ता डॉ. त्यागराजन एसएम ने निर्देश दिया है कि पटना- आरा- सासाराम एनएच-119ए फोरलेन पैकेज-2 परियोजना के अंतर्गत आने वाली जमीनों के मालिकों को जल्दी से जल्दी मुआवजा दिया जाए। इसके लिए 19 जनवरी से 28 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

एनएच-119ए को फोरलेन बनाने के काम में आएगी तेजी

सरकार चाहती है कि एनएच-119ए फोरलेन प्रॉजेक्ट को जल्दी से जल्दी जमीन पर उतारा जाए। जमीन मालिकों को उनका मुआवजा मिलने में जितनी देरी होगी, परियोजना कार्य उतना ही अधर में लटका रहेगा। इसी वजह से जमीन मालिकों को जल्दी से जल्दी मुआवजा दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी लक्ष्य से दानापुर अनुमंडल स्तर पर 19 जनवरी से 28 जनवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इन जगहों पर लगेंगे विशेष शिविर

यह विशेष शिविर नौबतपुर और बिहटा अंचलों के विभिन्न राजस्व ग्रामों में आयोजित होगा। शिविर के माध्यम से भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों को तुरंत निपटाया जाएगा, वहीं मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाएगा। विशेष शिविरों में जमीन मालिकों को उनका मुआवजा मिलने की तारीख बताई जाएगी और उस समयसीमा के अंदर उन्हें पूरे पैसे देने की व्यवस्था होगी।

समस्या है तो शिविर में जरूर जाएं जमीन मालिक

डीएम डॉ. त्यागराजन ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भू-अर्जन कार्यालय, पथ निर्माण विभाग, पुलिस समेत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और आपसी समन्वय के साथ शिविर का सफल संचालन करने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से परियोजना से प्रभावित जमीन मालिकों और रैयतों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और मुआवजा प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसपटना-आरा-सासाराम एनएच में जा रही है आपकी जमीन? 19 से 28 जनवरी में मुआवजे पर होगा बड़ा काम
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसपटना-आरा-सासाराम एनएच में जा रही है आपकी जमीन? 19 से 28 जनवरी में मुआवजे पर होगा बड़ा काम