SpiceJet: इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट का मेगा प्लान, रोजाना 100 नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी

SpiceJet: इंडिगो संकट से पैदा हुई अफरा-तफरी के बीच स्पाइसजे (SpiceJet) ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने शेड्यूल में रोजाना 100 नई उड़ानें जोड़ने की तैयारी की है। एयरलाइन पिछले दो महीनों में 17 विमान और दो नए Boeing 737 शामिल कर चुकी है, जिससे उसकी नेटवर्क क्षमता मजबूत हुई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड10 Dec 2025, 02:47 PM IST
SpiceJet: स्पाइसजेट ने 17 नए एयरक्राफ्ट शामिल किए हैं।
SpiceJet: स्पाइसजेट ने 17 नए एयरक्राफ्ट शामिल किए हैं।

SpiceJet: इंडिगो संकट के बीच विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने मौजूदा सर्दियों के मौसम में प्रमुख रूटों पर बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी सेवाओं को बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका मकसद भारतीय विमानन बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करना है। कंपनी ने इस विंटर सीजन में रोजाना 100 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी की है। रेगुलेटरी से मंजूरी मिलने के बाद यह सेवा शुरू हो जाएगी। NDTV प्रॉफिट में छपी खबर के मुताबिक, इस निर्णय के पीछे प्रमुख रूट्स पर बढ़ती मांग मुख्य कारण है। इससे मौजूदा विमानन बाजार में क्षमता की कमी को दूर किया जा सकेगा।

स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि प्रमुख रूटों पर हवाई यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इंडिगो में चल रही परिचालन बाधाओं के बीच यह कदम एयरलाइन उद्योग में क्षमता संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इंडिगो इस समय संकट के दौर से गुजर रही है। हाल ही में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की हाई लेवल मीटिंग के दौरान एयरलाइन की 10 फीसदी फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया गया।

स्पाइसजेट ने 17 एयरक्राफ्ट किए शामिल

स्पाइसजेट ने पिछले दो महीनों में 17 एयरक्राफ्ट अपने ऑपरेशन में शामिल कर चुकी है। इनमें डैम्प-लीज्ड एयरक्राफ्ट और वे विमान शामिल हैं, जो पहले सेवाओं से बाहर थे। अब फिर से उड़ान में शामिल हो गए हैं। इससे एयरलाइन के पास हाई-डिमांड सेक्टर्स पर ज्यादा उड़ानें तैनात करने की क्षमता में इजाफा हुआ है। पिछले महीने, स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में पांच और बोइंग 737 एयरक्राफ्ट शामिल किए, जिसमें एक बोइंग 737 MAX भी शामिल है। इस तरह, सिर्फ़ एक महीने में कुल 15 प्लेन शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें | फ्लाइट कैंसिल पर इंडिगो को कीमत चुकानी पड़ेगी, मूडीज ने दिया बयान

इसमें डैम्प लीज़ पर जोड़े गए 14 प्लेन (दो 737 MAX सहित) और एयरलाइन की ग्राउंडेड इन्वेंट्री से एक बोइंग 737 MAX को सफलतापूर्वक अनग्राउंडिंग और रीएक्टिवेट किया गया। स्पाइसजेट ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब इंडिगो पायलटों की कमी के चलते लगभग 5,000 उड़ानों को रद्द करने की वजह से मुश्किलों में घिरी हुई है और उस पर रेग्युलेटरी एक्शन की तलवार लटक गई है।

यह भी पढ़ें | संसद में उठेगा Indigo का मामला! क्या पायलट्स की दिक्कतों का मिलेगा हल?

इंडिगो की आज 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

चेन्नई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आज कुल 131 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेन्नई एयरपोर्ट पर कुल 70 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इनमें 37 आगमन की और 33 प्रस्थान की उड़ानें शामिल हैं। वहीं, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुल 61 उड़ानें रद्द की गईई हैं। बेंगलुरु में 35 आगमन और 26 प्रस्थान की फ्लाइट्स रद्द हुई हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessSpiceJet: इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट का मेगा प्लान, रोजाना 100 नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी
More
बिजनेस न्यूज़BusinessSpiceJet: इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट का मेगा प्लान, रोजाना 100 नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी
OPEN IN APP