चीनी पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! अब 4,000 क्विंटल से ज्यादा चीनी नहीं रख सकेंगे कारोबारी, कीमतों पर लगेगा ब्रेक

Sugar Stock Limit: त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने चीनी की जमाखोरी और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में चीनी डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा तय कर दी गई है। नए नियम के मुताबिक कोई भी डीलर 30 दिन से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा।

Jitendra Singh
अपडेटेड29 Jul 2026, 02:02 PM IST
Sugar Stock Limit: 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चीनी रखने की लिमिट लागू है।
Sugar Stock Limit: 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चीनी रखने की लिमिट लागू है।

Sugar Stock Limit: क्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने चीनी बाजार में बड़ा दांव चल दिया है। सरकार ने फैसला किया है कि 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक देशभर के चीनी डीलरों पर स्टॉ होल्डिंग लिमिट (Stock Holding Limit) लागू रहेगी। अब कोई भी कारोबारी न तो 30 दिन से ज्यादा चीनी अपने गोदाम में रख सकेगा और न ही उसके पास किसी भी समय 4,000 क्विंटल से ज्यादा स्टॉक होगा।

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, सरकार का मानना है कि हाल के महीनों में चीनी की कीमतों में आई तेजी के पीछे उत्पादन की कमी नहीं, बल्कि जमाखोरी, सट्टेबाजी और कागजी खरीद-फरोख्त जैसे कारण जिम्मेदार रहे हैं। नए नियमों का मकसद बाजार में पारदर्शिता बढ़ाना, कृत्रिम कमी खत्म करना और त्योहारी सीजन में आम लोगों को उचित कीमत पर पर्याप्त चीनी उपलब्ध कराना है।

आखिर सरकार को यह फैसला क्यों लेना पड़ा?

पिछले कुछ महीनों में घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली। सरकार के अनुसार यह बढ़ोतरी वास्तविक मांग और सप्लाई की स्थिति से मेल नहीं खाती। जांच में सामने आया कि कुछ व्यापारी, डीलर और बाजार के बिचौलिए बड़ी मात्रा में चीनी जमा कर रहे थे। कई मामलों में कागजों पर खरीद-फरोख्त (Paper Trading) हो रही थी, जबकि चीनी वास्तव में मिलों से बाजार तक पहुंच ही नहीं रही थी। इससे बाजार में कृत्रिम कमी का माहौल बना और एक्स-मिल और रिटेल दोनों स्तरों पर कीमतें बढ़ने लगीं। इसी स्थिति को रोकने के लिए सरकार ने स्टॉक सीमा लागू करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें | India PMI Data: 4 साल के निचले स्तर पर पहुंचा सर्विस सेक्टर, यहां देखिए डेटा

1 अगस्त से क्या बदल जाएगा?

सरकार की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में लागू रहने वाले नियमों के तहत—

  • कोई भी चीनी डीलर किसी स्टॉक को 30 दिन से अधिक अपने पास नहीं रख सकेगा।
  • किसी भी समय और किसी भी स्थान पर 4,000 क्विंटल से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रखा जा सकेगा।
  • जिन कारोबारियों के पास निर्धारित सीमा से ज्यादा स्टॉक है, उन्हें तय समय के भीतर अतिरिक्त स्टॉक कम करना होगा।

यह भी पढ़ें | हिंदुस्तान जिंक का मेगा प्लान, इस वित्त वर्ष ₹5,000 करोड़ का बड़ा निवेश

सरकार की निगरानी भी होगी पहले से ज्यादा सख्त

सिर्फ स्टॉक सीमा तय करना ही नहीं, सरकार निगरानी भी बढ़ा रही है। सभी चीनी डीलरों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने स्टॉक की जानकारी दर्ज करनी होगी और हर हफ्ते उसे अपडेट करना होगा। इससे सरकार को वास्तविक स्टॉक की जानकारी मिलेगी और किसी भी तरह की जमाखोरी या नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

भारत में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने साफ किया रुख

स्टॉक लिमिट लागू करने के साथ ही केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में चीनी की उपलब्धता पर्याप्त है और लोगों को घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। सरकार के मुताबिक भारत में हर साल करीब 2.8 करोड़ टन (28 मिलियन टन) चीनी की खपत होती है, जबकि मौजूदा उत्पादन घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। सरकार का कहना है कि बाजार में जो कीमतें बढ़ रही थीं, उनका कारण वास्तविक कमी नहीं बल्कि जमाखोरी और सट्टेबाजी थी।

यह भी पढ़ें | केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर लगाया बैन

इस साल कितना हुआ चीनी उत्पादन?

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल 2026 तक 2025-26 शुगर सीजन में 2.75 करोड़ टन (27.5 मिलियन टन) चीनी का उत्पादन हो चुका था। पिछले साल इसी अवधि में यह उत्पादन 2.56 करोड़ टन (25.6 मिलियन टन) था। यानी इस बार उत्पादन में लगभग 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उद्योग का अनुमान है कि पूरे सीजन में कुल उत्पादन लगभग 2.8 करोड़ टन तक पहुंच सकता है, जो घरेलू मांग के लगभग बराबर है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसचीनी पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! अब 4,000 क्विंटल से ज्यादा चीनी नहीं रख सकेंगे कारोबारी, कीमतों पर लगेगा ब्रेक
More