Starlink: भारत में स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए एयरटेल तैयार! सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था अप्लाई

एलॉन मस्क के स्टारलिंक पर अब भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ने कहा कि उनकी कंपनी भारती अप्रूवल की कतार में स्टारलिंक से आगे है। कंपनी ने 5 साल पहले ही जरूरी मंजूरियों के लिए अप्लाई किया था। मंजूरी मिलते ही फौरन सर्विस शुरू कर देंगे।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 Oct 2026, 05:00 PM IST
सैटेलाइट इंटरनेट की दौड़ में मस्क से आगे हैं सुनील मित्तल
सैटेलाइट इंटरनेट की दौड़ में मस्क से आगे हैं सुनील मित्तल

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के बाजार में कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। एलॉन मस्क की स्टारलिंक भारतीय बाजार में अपनी सेवाएं शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वहीं भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने भी दावा किया है कि उनका सैटेलाइट कनेक्टिविटी कारोबार मंजूरी की कतार में स्टारलिंक से आगे है। मित्तल के मुताबिक, कंपनी ने जरूरी अनुमतियों के लिए पांच साल पहले अप्लाई किया था। उसका ग्राउंड नेटवर्क भी लंबे समय से तैयार है।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया था कि उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज स्टारलिंक को भारतीय बाजार में आने से कुछ ओलिगार्क्स यानी उद्योगपतियों ने रोक रखा है। मस्क ने कहा था कि भारत के टेलीकॉम अरबपति आम लोगों पर अपना एकाधिकार और शिकंजा बनाए रखना चाहते हैं।

भारती एंटरप्राइजेज ने दिया यह जवाब

इस पूरे विवाद के बीच भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने अपनी कंपनी की तैयारी का हिसाब सबके सामने रख दिया है। सुनील भारती मित्तल के जवाब से एलॉन मस्क के आरोपों और दावों की धज्जियां उड़ गई । सुनील मित्तल का कहना है कि उनकी कंपनी एयरटेल ने 5 साल पहले सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए अप्लाई किया था।

यह भी पढ़ें | क्या स्टारलिंक ने भारत में तय की कीमत? जानिए सच्चाई

उनका जमीनी नेटवर्क 3 साल से तैयार है। मित्तल के मुताबिक, उनकी कंपनी मंजूरी की कतार में स्टारलिंक से आगे है। सुनील भारती मित्तल ने 'ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026' के मंच से इस मुद्दे पर अपनी बात रखी । रायटर्स के अनुसार, एलॉन मस्क की स्टारलिंक 2022 से कमर्शियल लाइसेंस का इंतजार कर रही थी। जून 2025 में, कंपनी को भारत के टेलीकॉम मंत्रालय से लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई।

मित्तल ने की GST कम करने की मांग

इसके साथ ही सुनील मित्तल ने डिजिटल गुड्स और टेलीकॉम सर्विसेज पर टैक्स कम करने की मांग की, ताकि डिजिटल टेक्नोलॉजी देश की आर्थिक ग्रोथ में मदद कर सके। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की अहम भूमिका होती है।

AI पर जल्द नियम बनाए जाने की मांग

सुनील मित्तल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नियमों पर जल्द कदम उठाने की मांग की है। मित्तल के अनुसार, AI इतनी तेजी से विकसित हो रहा है कि सरकारें उसके लिए नियम बनाने में पीछे रह सकती हैं। भारत इसके इस्तेमाल से जुड़े नियमों या सुरक्षा उपायों पर एक कंसल्टेशन पेपर तैयार कर रहा था।

यह भी पढ़ें | मस्क के आरोपों के बीच जियो का रिकॉर्ड आया सामने, जानिए पूरा मामला

मित्तल ने इस बात पर चिंता जताई कि AI एजेंट अपने तय कंट्रोल से बाहर जाकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों को ऐसी चेतावनियों को गंभीरता से लेना चाहिए। जैसे-जैसे AI एजेंट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, लोग पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन, खुद टेक्नोलॉजी बनाने वालों की तरफ से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब हमें डर है कि हमारे एजेंट बेकाबू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें | चीन ने की कारों की डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, अब नहीं चलेगी स्टाइल

इस चेतावनी को कोई भी देश हल्के में नहीं ले सकता। क्या हम कोई हादसा होने के बाद जागेंगे या पहले से कदम उठाएंगे। उन्होंने नीतियां बनाने वालों से अपील की है कि ऐसे नियम बनें जो सुरक्षा भी दें और इनोवेशन को भी न रोकें।

जानिए सैटेलाइट इंटरनेट का क्या फायदा है

आम तौर पर इंटरनेट फाइबर केबल या मोबाइल टावरों के जरिए पहुंचता है। वहीं सैटेलाइट इंटरनेट सीधे अंतरिक्ष में तैनात सैटेलाइट्स के जरिए ग्राउंड स्टेशन और यूजर तक सिग्नल भेजता है। इससे पहाड़ों, जंगलों और दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिल जाती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसStarlink: भारत में स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए एयरटेल तैयार! सुनील मित्तल बोले- 5 साल पहले किया था अप्लाई
More