पहले गिरावट अब जोरदार वापसी… टाटा मोटर्स को अगले साल 5% ग्रोथ की उम्मीद

Tata Motors: इस साल त्योहारों के बाद भी कारों की मांग मजबूत बनी हुई है। टाटा मोटर्स का कहना है कि 2025-26 में घरेलू कार बिक्री करीब 5% बढ़ सकती है। पहली छमाही में हल्की गिरावट आई थी, लेकिन अब बाजार तेज रफ्तार पकड़ चुका है। कंपनी बड़े मार्केटिंग कैंपेन के साथ इस मांग का फायदा उठाने की तैयारी में है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड23 Nov 2025, 02:40 PM IST
Tata Motors को अगले साल 5% ग्रोथ की उम्मीद
Tata Motors को अगले साल 5% ग्रोथ की उम्मीद

Tata Motors: टाटा मोटर्स का मानना है कि भारतीय कार बाजार में फिलहाल जो जबरदस्त मांग दिख रही है, वो आगे भी बनी रहने वाली है। कंपनी को पूरा भरोसा है कि 2025-26 में घरेलू यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की बिक्री करीब 5% बढ़ेगी।

त्योहारी सीजन ने बदली तस्वीर

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने बताया कि त्योहारों के दौरान कारों की बिक्री ने बाजार को फिर से पटरी पर ला दिया। उनके मुताबिक, त्योहारी सीजन के बाद भी लोगों की दबी हुई डिमांड बहुत स्ट्रॉन्ग है, इसलिए साल की दूसरी छमाही में बिक्री डबल डिजिट ग्रोथ यानी 10% से ऊपर जा सकती है।

पहली छमाही में हल्की गिरावट

अप्रैल से सितंबर तक बिक्री में साल-दर-साल के हिसाब से 1.6% की गिरावट हुई थी, लेकिन अक्टूबर आते-आते बाजार ने पकड़ वापस बना ली। चंद्रा ने कहा कि अक्टूबर-मार्च की अवधि में बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

त्योहारी महीनों ने दिया बड़ा बूस्ट

उन्होंने बताया कि सितंबर में 5% की ग्रोथ, अक्टूबर में 17% की ग्रोथ मिल चुकी है। नवंबर और दिसंबर में भी मांग मजबूत चल रही है। कंपनी का कहना है कि इन दोनों महीनों में भी बाजार काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा। चंद्रा के अनुसार, पहली छमाही में जो गिरावट आई थी, उसकी वजह से पूरे वित्त वर्ष की कुल ग्रोथ करीब 5% के दायरे में रहेगी।

कंपनी की आगे की तैयारी

कंपनी अपनी योजनाओं को लेकर भी काफी सक्रिय है। चंद्रा ने बताया कि मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स अगली तिमाही में बड़े स्तर पर मार्केटिंग कैंपेन चलाएगी ताकि ब्रांड की विजिबिलिटी बढ़े, रिटेल सेल्स को बढ़ाया जा सके। कुल मिलाकर कंपनी इस बढ़ती मांग का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार है।

टाटा मोटर्स को भरोसा है कि भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट अगले कुछ महीनों में और मजबूत होगा। त्योहारों की वजह से जो गति मिली है, वो आगे भी जारी रह सकती है। कंपनी इस मोमेंटम को पकड़कर तेज रफ्तार में बढ़ने की तैयारी कर चुकी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसपहले गिरावट अब जोरदार वापसी… टाटा मोटर्स को अगले साल 5% ग्रोथ की उम्मीद
More