Tata Punch Price 2026: आ गई टाटा की नई पंच फेसलिफ्ट, जानिए कितनी है कीमत और कैसा है कंपनी का बिजनेस प्लान

Tata Punch Facelift 2026 Price: टाटा मोटर्स ने पंच का नया वर्जन पेश किया है, जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन, सीएनजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और नई सुविधाएं शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इसकी कितनी कीमत रखी गई है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
पब्लिश्ड14 Jan 2026, 08:06 AM IST
टाटा ने लॉन्च कर दी नई पंच
टाटा ने लॉन्च कर दी नई पंच

Tata Punch Facelift Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने मंगलवार को पंच का नया वर्जन पेश किया, जिसमें कई नये फीचर जोड़े गये हैं। माइक्रो-एसयूवी श्रेणी में पंच के नये फीचरों के साथ आने से मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। इस श्रेणी में वह हुंडई एक्सटर, सिट्रोएन सी3 और मारुति इग्निस को टक्कर दे रही है।

नई पंच के फीचर्स

टाटा ने पंच में नया टर्बो पेट्रोल इंजन, सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल किये हैं। पंच का सबसे बड़ा अपडेट इसका नया इंजन विकल्प है। अब इसमें टर्बो पेट्रोल का विकल्प भी जोड़ दिया गया है। इंजन पावर लोगों के लिए इसमें 120 पीएस का टर्बो इंजन लगाया गया है। सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प में ये पहली एसयूवी बन गई है, जो इसे सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर विकल्प बनाती है।

टाटा पंच अपनी चौड़ाई और ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण सड़क पर बड़ी और मस्कुलर दिखती है। नये अवतार में छह एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम को हर संस्करण में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें | कर्ज में डूबा किसान बन गया करोड़पति, 45 लोगों को दिया रोजगार

इस साल बढ़ेगा बिजनेस

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने मंगलवार को कहा कि देश में यात्री वाहनों की बिक्री वर्ष 2026 में करीब 10 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है और इसमें एसयूवी खंड की भूमिका अहम रहने की संभावना है।कंपनी ने एसयूवी खंड पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल 'पंच' को नए अवतार में पेश किया। टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प से लैस इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 कंपनी के लिए उत्पादों की पेशकश के लिहाज से काफी अहम साल होगा और वह उद्योग से बेहतर वृद्धि दर्ज करने का लक्ष्य रखती है। उन्होंने आगे कहा कि कि इस महीने से कम से कम तीन नए उत्पादों की आपूर्ति शुरू हो रही है, जिनमें नई पंच, सिएरा और सफारी एवं हैरियर के पेट्रोल संस्करण शामिल हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसTata Punch Price 2026: आ गई टाटा की नई पंच फेसलिफ्ट, जानिए कितनी है कीमत और कैसा है कंपनी का बिजनेस प्लान
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसTata Punch Price 2026: आ गई टाटा की नई पंच फेसलिफ्ट, जानिए कितनी है कीमत और कैसा है कंपनी का बिजनेस प्लान