सभी ने मिलकर खरीदी 186 लग्जरी कार और मिल गया 21 करोड़ का बंपर डिस्काउंट

गुजरात में जैन समुदाय ने 21 करोड़ रुपये की छूट प्राप्त कर 186 लग्जरी कारें घर लाकर अपनी जबर्दस्त खरीद क्षमता दिखाई है। इस खरीद पर लोगों को 21 करोड़ रुपये की भारी बचत हुई है।

Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड19 Oct 2025, 12:24 PM IST
जैन समुदाय को लोगों ने एकसाथ खाररीदीं 186 लग्जरी कारें
जैन समुदाय को लोगों ने एकसाथ खाररीदीं 186 लग्जरी कारें(Mint)

संगठन में शक्ति होती है। गुजरात का जैन समुदाय ने यह कहावत फिर सही साबित कर दी। जैन समुदाय के एक संगठन ने समुदाय के लोगों से जिन्हें भी कारें खरीदनी हैं, वो एकजुट हो जाएं तो कंपनियों को भारी छूट देना पड़ेगा। और ऐसा ही हुआ। 186 लग्जरी कारों की खरीद पर 21 करोड़ रुपये का भारी-भरकम डिस्काउंट मिल गया।

संगठन शक्ति ने करवाई 21 करोड़ रुपये की बचत

यह पहल जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JETO) ने की। संगठन की पहल पर 186 गाड़ियों की खरीद के आवेदन आए। इन 186 में से कोई भी कार 60 लाख रुपये से कम कीमत की नहीं है। थोक में गाड़ियां खरीदने के कारण संस्था को 21 करोड़ रुपये की भारी बचत भी हुई। जेआईटीओ के उपाध्यक्ष हिमांशु शाह ने बताया कि संस्था ने बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज जैसे लग्जरी वाहन ब्रांड के साथ यह अपनी तरह का अनूठा सौदा किया।

हिमांशु ने बताया कि जेआईटीओ एक गैर-लाभकारी सामुदायिक संस्था है जिसके पूरे भारत में 65,000 सदस्य हैं। शाह ने कहा, 'ये 186 लग्जरी कारें, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 60 लाख रुपये से 1.3 करोड़ रुपये के बीच है, इस साल जनवरी से जून के बीच पूरे भारत में उनके मालिकों को सौंप दी गईं। जेआईटीओ के राष्ट्रव्यापी अभियान से हमारे सदस्यों को छूट के रूप में 21 करोड़ रुपये की बचत हुई।'

यह भी पढ़ें | डाउन पेमेंट का झंझट खत्म! सीधे शोरूम से घर ले आइए कार, जानिए कैसे

लोगों की तरफ से संगठन ने की कार कंपनियों से डील

उन्होंने कहा कि संगठन केवल एक सुविधा प्रदाता के रूप में था और उसे इस सौदे से कोई लाभ नहीं हुआ। शाह ने कहा कि अधिकांश कारें गुजरात के जैन समुदाय के लोगों ने खरीदीं। इस पहल के सूत्रधार नितिन जैन ने बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब कुछ जेआईटीओ सदस्यों ने समुदाय की मजबूत क्रय शक्ति का लाभ उठाकर कार कंपनियों से भारी छूट हासिल करने का सुझाव दिया।

ये 186 लग्जरी कारें, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 60 लाख रुपये से 1.3 करोड़ रुपये के बीच है, इस साल जनवरी से जून के बीच पूरे भारत में उनके मालिकों को सौंप दी गईं। जेआईटीओ के राष्ट्रव्यापी अभियान से हमारे सदस्यों को छूट के रूप में 21 करोड़ रुपये की बचत हुई।- हिमांशु शाह, उपाध्यक्ष, JITO

कार कंपनियों की लगी लॉटरी तो दे दिया हेवी डिस्काउंट

उन्होंने कहा, 'चूंकि क्रय शक्ति जैन समुदाय की प्रमुख खूबियों में से एक है, इसलिए हमने अपने सदस्यों की खरीदारी पर ज्यादा छूट सुनिश्चित करने के लिए ब्रांड से सीधे संपर्क करने का विचार बनाया। कार बनाने वाली कंपनियों ने भी इसे फायदेमंद समझा और हमें डिस्काउंट ऑफर किया क्योंकि इस सौदे से उनकी मार्केटिंग की लागत कम हो गई।' उन्होंने आगे बताया कि अपने सफल लग्जरी कार सौदे से उत्साहित जेआईटीओ ने अब 'उत्सव' नाम से एक नई पहल शुरू की है, जिसमें आभूषण, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख ब्रांड के साथ इसी तरह की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें | सितंबर में मारुति सुजुकी का 26% बढ़ा प्रोडक्शन, कुल 2.02 लाख गाड़ियां हुईं तैयार

इतनी बचत कि एक और कार खरीद सके हर मालिक

उन्होंने बताया कि भारी छूट की बात फैलने से पहले ही समुदाय के कुछ सदस्यों ने शुरुआत में कारें खरीद लीं। जैन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जल्द ही, अन्य जेआईटीओ सदस्यों ने भी कारें खरीदना शुरू कर दिया। कुल मिलाकर, 186 कारें खरीदी गईं और 21 करोड़ रुपये की बचत हुई। औसतन, प्रत्येक सदस्य ने आठ लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच बचाए, जो परिवार के किसी सदस्य के लिए एक और कार खरीदने के लिए पर्याप्त हैं।'

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेससभी ने मिलकर खरीदी 186 लग्जरी कार और मिल गया 21 करोड़ का बंपर डिस्काउंट
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेससभी ने मिलकर खरीदी 186 लग्जरी कार और मिल गया 21 करोड़ का बंपर डिस्काउंट