देश का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा अमीर, RBI की इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Rich and Poor States of India: भारत में FY2025 में GSDP के हिसाब से 10 सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्यों की लिस्ट जारी हुई है। इससे देश के साथ राज्यों की इकोनॉमी का पता चलता है। आइये जानते हैं टॉप पर किस राज्य ने जगह बनाई है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड19 Feb 2026, 04:32 PM IST
Rich and Poor States of India: महाराष्ट्र भारत का सबसे अमीर राज्य है।
Rich and Poor States of India: महाराष्ट्र भारत का सबसे अमीर राज्य है।

Rich and Poor States of India: भारत लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी इकॉनमी में से एक बनकर उभरा है। ग्लोबल इकॉनमिक और जियोपॉलिटिकल मुश्किलों के बावजूद 2025 तक भारत में ज़बरदस्त मज़बूती दिखने को मिली है। यानी यह मजबूती अभी भी कायम है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के अनुसार, भारत की रियल GDP इस फाइनेंशियल ईयर में 7.4 फीसदी बढ़ने का अनुमान है, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर में 6.5 फीसदी थी। देश को इस मुकाम तक पहुंचाने में इसके राज्यों के योगदान को खारिज नहीं किया जा सकता है। महाराष्ट्र एक बार फिर FY 2025 में देश की सबसे बड़ी स्टेट इकॉनमी बनकर उभरा है।

RBI हैंडबुक ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स ऑन इंडियन स्टेट्स ने भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्यों की लिस्ट जारी कर दी है। डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र एक बार फिर ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GSDP) में देश में सबसे आगे है। वहीं अरुणाचल प्रदेश इस मामले में सबसे आखिरी पायदान पर है।

यह भी पढ़ें | भारत-अमेरिका के बीच समुद्री केबल बिछाएगा गूगल, क्या है ये और कैसे काम करती है?

इस डेटा से पता चल जाएगा कि भारत की ओवरऑल इकोनॉमी के साथ-साथ राज्यों की इकोनॉमी का क्या हाल है। इस रैंकिंग में राज्यों को उनके इकोनॉमिक आउटपुट के हिसाब से रखा गया है। इसे मौजूदा कीमतों में मापा जाता है। इससे यह पता चलता है कि इकोनॉमिक एक्टिविटी कहां ज्यादा और कहां कम है।

महाराष्ट्र सबसे अमीर राज्य

इससे साफ है कि महाराष्ट्र सबसे बड़ी स्टेट इकोनॉमी बना हुआ है। कहने का मतलब ये हुआ कि यह राज्य इंडस्ट्री से लेकर सर्विसेज और फाइनेंस हर किसी में आगे है। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज के दम पर तमिलनाड़ु दूसरे स्थान है। टेक और सर्विसेज के बलबूते कर्नाटक चौथे पायदान पर है। देश की आर्थिक गतिविधियों में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का भी अहम योगदान रहता है।

यह भी पढ़ें | किसानों की खेती के लिए AI करेगा कमाल, भारत सरकार ने शुरू की नई पहल

टॉप 10 अमीर राज्यों की लिस्ट

  • महाराष्ट्र – 45.32 लाख करोड़ की इकोनॉमी
  • तमिलनाडु – 31.19 लाख करोड़ की इकोनॉमी
  • उत्तर प्रदेश – 29.78 लाख करोड़ की इकोनॉमी की इकोनॉमी
  • कर्नाटक – 28.84 लाख करोड़ की इकोनॉमी की इकोनॉमी
  • पश्चिम बंगाल – 18.15 लाख करोड़ की इकोनॉमी
  • राजस्थान – 17.04 लाख करोड़ की इकोनॉमी
  • तेलंगाना – 16.41 लाख करोड़ की इकोनॉमी
  • आंध्र प्रदेश – 15.93 लाख करोड़ की इकोनॉमी
  • मध्य प्रदेश – 15.03 लाख करोड़ की इकोनॉमी
  • दिल्ली – 12.15 लाख करोड़ की इकोनॉमी

सबसे कम GSDP वाले 10 राज्य (नीचे से ऊपर)

  • अरुणाचल प्रदेश – 4,423 करोड़ रुपये की इकोनॉमी के साथ सबसे नीचे
  • त्रिपुरा – 8,968 करोड़
  • हिमाचल प्रदेश – 23,169 करोड़
  • जम्मू और कश्मीर – 26,246 करोड़
  • उत्तराखंड – 37,824 करोड़
  • झारखंड – 51,626 करोड़
  • छत्तीसगढ़ – 56,788 करोड़
  • असम – 64,367 करोड़
  • पंजाब – 83,864 करोड़
  • ओडिशा – 89,004 करोड़

जानिए GSDP किसे कहते हैं

एक वित्त वर्ष के दौरान किसी एक राज्य की कुल कमाई को GSDP कहा जाता है, जबकि पूरे देश की कुल कमाई को GDP कहा जाता है। इससे देश के साथ राज्यों की इकोनॉमी का पता चलता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसदेश का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा अमीर, RBI की इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
More