Zero Investment Business Ideas: बिजनेस करना है लेकिन करें क्या? बिना पैसे के शुरू कर सकते हैं ये काम, होगी मोटी कमाई

Zero Investment Business Ideas: आज के डिजिटल दौर में बिना बड़ी पूंजी लगाए भी बिजनेस शुरू करना संभव है। ब्लॉगिंग, ऑनलाइन ट्यूशन, यूट्यूब, योगा क्लास, समेत कई ऐसे काम हैं जो जीरो इन्वेस्टमेंट में मोटी कमाई का मौका देते हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड11 Dec 2025, 03:27 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
बिजनेस करना है लेकिन करें क्या? ये रहे जीरो इन्वेस्टमेंट वाले बिजनेस आइडियाज
बिजनेस करना है लेकिन करें क्या? ये रहे जीरो इन्वेस्टमेंट वाले बिजनेस आइडियाज(AI)

Zero Investment Business Ideas: आज के डिजिटल जमाने में बिजनेस शुरू करने के लिए ढेरों पैसों की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे ऑनलाइन काम हैं जिन्हें आप लगभग जीरो इन्वेस्टमेंट में शुरू कर सकते हैं, बस जरूरत है टाइम, मेहनत और लगातार सीखने की। तो चलिए जानते हैं उन टॉप जीरो-इन्वेस्टमेंट आइडियाज के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी कमाई की शुरुआत कर सकते हैं।

  • ब्लॉगिंग

ब्लॉगिंग सबसे आसान और कम खर्च वाला बिजनेस है। WordPress या Blogger जैसे प्लेटफॉर्म पर फ्री में ब्लॉग शुरू किया जा सकता है। बस एक ऐसा टॉपिक चुनें जिसमें आपकी रुचि हो जैसे टेक्नोलॉजी, खाना, ट्रैवल या फाइनेंस। धीरे-धीरे ऑडियंस बढ़ेगी और कमाई विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से होगी।

  • ऑनलाइन ट्यूटरिंग

अगर आप किसी विषय में अच्छे हैं तो ऑनलाइन पढ़ाना शुरू कर सकते हैं। Zoom या Google Meet पर क्लास लेना आसान है। मैथ्स, साइंस या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले ट्यूटर की हमेशा मांग रहती है।

  • यूट्यूब कंटेंट क्रिएशन

YouTube पर वीडियो बनाना आज सबसे लोकप्रिय बिजनेस है। 1000 सब्सक्राइबर और 4000 वॉच ऑवर पूरे होने पर विज्ञापन से कमाई शुरू हो जाती है। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप और ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी आय होती है।

  • सोशल मीडिया कंसल्टिंग

कई छोटे बिजनेस वाले इंस्टाग्राम, फेसबुक या यूट्यूब चलाना नहीं जानते। अगर आपको एल्गोरिद्म और कंटेंट स्ट्रैटजी की समझ है तो आप उनके अकाउंट मैनेज कर सकते हैं। जैसे किसी रेस्टोरेंट का इंस्टाग्राम हैंडल संभालकर उसे ग्राहकों तक पहुंचाना।

  • फ्रीलान्स राइटिंग

अगर लिखने का शौक है तो फ्रीलांस राइटिंग शुरू करें। Upwork और Fiverr जैसी साइट्स पर काम मिल सकता है। ब्लॉग, वेबसाइट कॉपी या SEO कंटेंट लिखकर अच्छी कमाई की जा सकती है।

  • पर्सनल फिटनेस ट्रेनिंग

अगर आप योग, जिम, रनिंग या वर्कआउट में अच्छे हैं तो पर्सनल ट्रेनिंग एक शानदार आय का जरिया बन सकता है। Zoom पर लाइव क्लास या पर्सनलाइज्ड वर्कआउट प्लान दोनों के लिए अच्छे पैसे मिलते हैं।

  • इवेंट प्लानिंग

अगर आपको इवेंट्स आयोजन करना पसंद है तो इवेंट प्लानिंग बिजनेस शुरू करें। शुरुआत छोटे इवेंट्स जैसे बर्थडे पार्टी से करें और धीरे-धीरे शादी या कॉर्पोरेट इवेंट्स तक बढ़ें।

  • ट्रैवल गाइड/ट्रैवल एजेंसी

भारत जैसे देश में ट्रैवल एजेंसी शुरू करना फायदेमंद है। लोग छुट्टियों और बिजनेस ट्रिप्स के लिए एक्सपर्ट गाइड चाहते हैं। आप कम खर्च में यह काम शुरू कर सकते हैं।

  • योग क्लास

आजकल फिटनेस और वेलनेस का ट्रेंड बढ़ रहा है। ऑनलाइन योगा क्लास या पर्सनल ट्रेनिंग देकर आप आसानी से बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

जीरो इन्वेस्टमेंट बिजनेस सुनने में आसान लगता है, लेकिन यहां मेहनत सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है। अगर आप थोड़ा-सा टाइम, थोड़ा-सा फोकस और लगातार सीखने की आदत रखेंगे, तो कुछ ही महीनों में आपकी कमाई शुरू हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसZero Investment Business Ideas: बिजनेस करना है लेकिन करें क्या? बिना पैसे के शुरू कर सकते हैं ये काम, होगी मोटी कमाई
More