भारतीय ग्राहकों के बीच निसान की कारों को खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, घरेलू बिक्री में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा और हुंडई जैसी कारों का दबदबा रहा है। वहीं, अगर एक्सपोर्ट की बात आती है तो निसान की कारों को विदेशी ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए बीते महीने दिसंबर, 2025 में निसान मैग्नाइट ने एक्सपोर्ट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते महीने निसान मैग्नाइट ने कुल 9,368 यूनिट करो का निर्यात किया। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 2,570 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की गई कारों के आंकड़ों को विस्तार से।
चौथे नंबर पर रही मारुति जिम्नी
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई वरना रही। हुंडई वरना ने इस दौरान कुल 6,125 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि तीसरे नंबर पर एक्सपोर्ट की लिस्ट में एक टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान कुल 5,164 यूनिट कारों का निर्यात किया। जबकि चौथे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी जिम्नी रही। मारुति जिम्नी ने इस दौरान कुल 4,592 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।
डिजायर को मिले 3489 विदेशी ग्राहक
एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई ग्रैंड i10 रही। हुंडई ग्रैंड i10 ने इस दौरान कुल 4,234 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि छठे नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में निसान सनी रही। निसान सनी ने इस दौरान कुल 4,202 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा, सातवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति सुजुकी डिजायर ने इस दौरान कुल 3,489 यूनिट कारों का निर्यात किया।
दसवें नंबर पर रही मारुति स्विफ्ट
दूसरी ओर आठवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान कुल 3,261 यूनिट कारों का निर्यात किया इसके अलावा, नौवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ई विटारा रही। मारुति ई विटारा ने इस दौरान कुल 2,724 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि दसवें नंबर पर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान कुल 2,395 यूनिट कारों का निर्यात किया।