भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो की टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हीरो स्प्लेंडर को बीते महीने कुल 2,80,760 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 45.90 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 1,92,438 यूनिट रहा था। आइए जानते हैं बीते महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की बिक्री के बारे में विस्तार से।
चौथे नंबर पर रहा टीवीएस जुपिटर
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा रहा। होंडा एक्टिवा ने इस दौरान 50.11 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,81,604 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा शाइन रही। होंडा शाइन ने इस दौरान 40.42 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,41,602 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस जूपिटर रहा। टीवीएस जूपिटर ने इस दौरान 35.87 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,20,477 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
पांचवें नंबर पर रही बजाज पल्सर
बिक्री कि लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज पल्सर रही। बजाज पल्सर ने इस दौरान 21.42 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 79,616 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में सुजुकी एक्सेस रहा। सुजुकी एक्सेस ने इस दौरान 33.43 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 69,622 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हीरो एचएफ डीलक्स रही। हीरो एचएफ डीलक्स ने इस दौरान 17.59 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 49,051 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
76% बढ़ गई आइक्यूब की बिक्री
दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस एक्सएल रहा। टीवीएस एक्सएल ने इस दौरान 39.41 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 46,133 यूनिट मोपेड की बिक्री की। बिक्री की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर टीवीएस अपाचे रही। टीवीएस अपाचे ने इस दौरान 117.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 45,507 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस आइक्यूब रहा। टीवीएस आइक्यूब ने इस दौरान 75.86 परसेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 35,170 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।