महंगे होते डीजल इंजन, सख्त उत्सर्जन नियम और पेट्रोल की ऊंची कीमतों के बीच ग्राहक तेजी से CNG ऑप्शन की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। कम रनिंग कॉस्ट और भरोसेमंद माइलेज की वजह से CNG कारें अब आम मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। यही वजह है कि बीते FY2025 में देशभर में CNG कारों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। बता दें कि इसे दौरान मारुति सुजुकी अर्टिगा ने इस सेगमेंट में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। बता दें कि इस दौरान अर्टिगा ने कुल 1,29,920 यूनिट कार की बिक्री की। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
यहां देखें टॉप-5 की लिस्ट
बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी ने एक बार फिर बाजार में अपना दबदबा साबित किया। मारुति अर्टिगा FY2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार रही जिसकी 1,29,920 यूनिट्स बिकीं। दूसरे नंबर पर मारुति वैगनआर रही जिसे 1,02,128 ग्राहकों ने खरीदा। तीसरे स्थान पर मारुति डिजायर सीएनजी रही जिसने 89,015 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। टॉप-5 में टाटा पंच CNG (71,113 यूनिट्स) और मारुति ब्रेजा CNG (70,928 यूनिट्स) शामिल रहीं।
करीब 60 हजार बिकी ईको सीएनजी
अगर टॉप-10 मॉडल्स की बात करें तो मारुति ईको सीएनजी (59,520), हुंडई ऑरा सीएनजी (49,464), मारुति फ्रोंक्स सीएनजी (42,051), टाटा नेक्सन सीएनजी (34,712) और मारुति बलेनो सीएनजी (24,220) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी (24,037) और मारुति एक्सएल6 सीएनजी (19,879) जैसी प्रीमियम कारों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हुंडई एक्सटर सीएनजी (18,528), मारुति स्विफ्ट सीएनजी (18,054) और टाटा टियागो सीएनजी (15,775) जैसे मॉडलों ने साबित किया कि सीएनजी अब केवल औद्योगिक स्तर के वाहनों तक सीमित नहीं है।
कुछ ऐसी रही दूसरे मॉडलों की बिक्री
लिस्ट के बाकी मॉडलों में हुंडई ग्रैंड आई10 सीएनजी (11,275), टोयोटा रुमियन सीएनजी (11,137), टाटा अल्ट्रोज सीएनजी (10,831), टाटा टिगोर सीएनजी (7,029) और टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी (6,612) भी शामिल हैं। वहीं मारुति ऑल्टो सीएनजी (6,210), टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर सीएनजी (5,380), टोयोटा अर्बन क्रूजर हैदराबाद सीएनजी (4,960), मारुति सेलेरियो सीएनजी (4,193) और मारुति एस-प्रेसो सीएनजी (1,575) भी शामिल है।