Trump China Tariff: चीन की टेंशन, भारत का बड़ा मौका! ट्रंप के टैरिफ से बदलेंगे ग्लोबल एक्सपोर्ट के समीकरण

 Trump China Tariff Impact: डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर भारी टैरिफ लगाने के फैसले से भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए नए दरवाजे खुल सकते हैं। जानिए किन सेक्टर्स को मिलेगा सीधा फायदा।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एपी)
अपडेटेड25 Aug 2026, 10:38 AM IST
चीन पर टैरिफ लगाने की सोच रहा अमेरिका
चीन पर टैरिफ लगाने की सोच रहा अमेरिका

US China Trade War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक बाजार में अत्यधिक मात्रा में सस्ते सामान भेजने को लेकर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पर नया शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं। आंतरिक विचार-विमर्श से जुड़े दो सूत्रों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप नए शुल्क की दर 7.5 प्रतिशत तय करने पर विचार कर रहे हैं।

प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से अमेरिका और चीन के बीच पिछले करीब एक साल से व्यापार संबंधों में बनी स्थिरता की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, सितंबर के अंत में ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच प्रस्तावित बैठक भी इससे प्रभावित नहीं होगी।

यह भी पढ़ें | रूस से आई गुड न्यूज, सुस्त बाजार में रॉकेट बने फर्टिलाइजर शेयर, FACT में 14% का

सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का नया टैरिफ दांव

यदि इस फैसले को अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तो इसे इस साल की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद 'व्हाइट हाउस' (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) की ओर से उठाया गया एक सोचा-समझा कदम माना जाएगा। न्यायालय ने ट्रंप की सबसे व्यापक और ऊंची शुल्क दर वाली योजना को रद्द कर दिया था।

यह भी पढ़ें | रूसी तेल सस्ता, लेकिन सुरक्षित नहीं; भारत की ऊर्जा सुरक्षा की असली चुनौती समझिए

अमेरिका-चीन ने साधी चुप्पी

व्हाइट हाउस और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने इस विषय पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। वहीं, वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यदि ये फैसला लागू होता है, तो नया शुल्क पिछले महीने घोषित 10 से 12.5 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त होगा। ये शुल्क दुनिया के करीब 60 देशों पर लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें | ईरान युद्ध से पीछा छुड़ाने को ट्रंप का नया तिकड़म, बढ़ाई प्रतिबंधों की सूची

भारत के लिए क्या मायने?

अमेरिका की ओर से चीन के सस्ते सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा का दायरा बढ़ सकता है। चीन से आयात महंगा होने की स्थिति में अमेरिकी खरीदार भारत जैसे वैकल्पिक सप्लायरों का रुख कर सकते हैं। इससे भारत के मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सामान जैसे क्षेत्रों को निर्यात बढ़ाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, इसका फायदा तभी मिलेगा जब भारतीय कंपनियां कीमत, गुणवत्ता और सप्लाई की क्षमता के मोर्चे पर चीन का विकल्प बनने में सफल रहें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसTrump China Tariff: चीन की टेंशन, भारत का बड़ा मौका! ट्रंप के टैरिफ से बदलेंगे ग्लोबल एक्सपोर्ट के समीकरण
More