Trump Tariffs Canada: ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी, कहा - अगर चीन से की डील तो लगाएंगे 100% टैरिफ

Trump Tariffs Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि अगर वह चीन के साथ ट्रेड डील करता है, तो ऐसे में अमेरिका सभी सामानों पर 100% टैरिफ लगा देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस बात की जानकारी दी है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड25 Jan 2026, 08:50 AM IST
Trump Tariffs Canada: ट्रंप ने कहा कि चीन, कनाडा को पूरी तरह से निगल जाएगा।
Trump Tariffs Canada: ट्रंप ने कहा कि चीन, कनाडा को पूरी तरह से निगल जाएगा।

Trump Tariffs Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कनाडा के खिलाफ टैरिफ राग अलापना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर कनाडा चीन के साथ ट्रेड डील करता है तो उस पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की जमकर आलोचना भी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट कर लिखा, 'अगर गवर्नर कार्नी को लगता है कि वे कनाडा को चीन के लिए एक 'ड्रॉप ऑफ पोर्ट' बना देंगे, जहां से चीन अमेरिका में सामान और उत्पाद भेजेगा तो वे घोर गलतफहमी में हैं।'

'तुरंत लगा दिया जाएगा टैरिफ'

उन्होंने कहा, "अगर कनाडा चीन के साथ कोई डील करता है तो अमेरिका में आने वाले सभी कैनेडियन सामानों और प्रोडक्ट्स पर तुरंत 100% टैरिफ लगा दिया जाएगा।" ट्रंप ने आगे कहा, “चीन कनाडा को जिंदा खा जाएगा, उसे पूरी तरह निगल जाएगा। उनके बिजनेस, सामाजिक ताना-बाना और जीने का तरीका सब कुछ खत्म हो जाएगा।”

PM कार्नी की टिप्पणी के बाद फूटा ट्रंप का गुस्सा

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चेतावनी ऐसे समय पर आई है, जब उत्तर अमेरिकी देशों और चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर चर्चा चल रही है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ग्रीनलैंड पर प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा परियोजना का विरोध करने के लिए कनाडा की कड़ी आलोचना की थी, जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे कनाडा के क्षेत्र की भी रक्षा होगी।

यह भी पढ़ें | देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’! बजट से ठीक पहले आता है यह सर्वे; जानिए अहमियत

कनाडा से ट्रंप क्यों खफा

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की सालाना बैठक में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका की अगुआई वाली वैश्विक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गंभीर चेतावनी दी थी। कार्नी ने साफ कहा कि दुनिया अब किसी सामान्य बदलाव से नहीं बल्कि विनाशकारी दरार के दौर गुजर रही है, जहां दशकों पुरानी नियम आधारित व्यवस्था अब धुंधली पड़ती जा रही है। उन्होंने अमेरिका को दुनिया भर में अपनी मनमर्जी थोपने के लिए भी आड़े हाथ लिया था।

यह भी पढ़ें | भारत की इकोनॉमी को टैरिफ से नहीं, इससे है बड़ा खतरा

कनाडाई पीएम ने साफ कहा कि मिडिल पावर्स को एकजुट होकर काम करना होगा। अगर हम टेबल पर नहीं हुए तो मेन्यू में होंगे। उनका इशारा साफ था कि अगर कनाडा जैसे देश एकजुट नहीं हुए तो महाशक्तियां उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक इस्तेमाल करेंगी। उनका ये भी कहना था कि अब नियमों का पालन करने मात्र से सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी। इसी भाषण के बाद से ट्रंप भड़के हुए हैं।

कनाडा ने चीन के साथ की डील

कनाडा ने नई रणनीतिक साझेदारी के तहत चीन के साथ एक ऐतिहासिक डील करके अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश की है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद कार्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "कनाडा और चीन ने ट्रेड बैरियर हटाने और टैरिफ कम करने के लिए एक शुरुआती लेकिन अहम ट्रेड एग्रीमेंट किया है।" इस डील के तहत चीन 1 मार्च तक कैनोला प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को मौजूदा 84 फीसदी से घटाकर लगभग 15 फीसदी कर देगा। चीन कनाडाई यात्रियों को बिना वीजा के देश में आने की इजाजत देगा। इसके बदले में कनाडा 6.1 फीसदी के नए रियायती टैरिफ के तहत 49,000 चीनी इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) इंपोर्ट करेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसTrump Tariffs Canada: ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी, कहा - अगर चीन से की डील तो लगाएंगे 100% टैरिफ
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसTrump Tariffs Canada: ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी, कहा - अगर चीन से की डील तो लगाएंगे 100% टैरिफ