खाड़ी में बड़ा धमाका, यूएई ने ईरान से बंद किए कारोबार और बैंकिंग के सारे रास्ते

UAE action against Ira: खाड़ी क्षेत्र में मालवाहक जहाजों और नौकाओं पर हुए ईरानी मिसाइल एवं ड्रोन हमलों के बाद यूएई ने ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला किया है। यूएई ने ईरान से अपने सभी व्यापारिक, वाणिज्यिक और वित्तीय संबंध अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिए हैं।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड20 Aug 2026, 09:05 AM IST
यूएई ने ईरान से तोड़े व्यापारिक संबंध
यूएई ने ईरान से तोड़े व्यापारिक संबंध

अबू धाबी: खाड़ी में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान से सारे व्यापारिक और वित्तीय रिश्ते तोड़ लिए। यूएई का कहना है कि ईरान यूएई से जुड़े जहाजों सहित खाड़ी क्षेत्र में मालवाहक जहाजों पर लगातार मिसाइलें दाग रहा है जिसके बाद उसके साथ रिश्ते रखने का कोई मतलब नहीं रह गया है।

यही वजह है कि ईरानी हमलों के बाद यूएई ने ईरान से अपने सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध निलंबित कर दिए हैं। अबू धाबी ने तेहरान पर समुद्री यातायात की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का आरोप लगाया, जबकि तेहरान ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

यूएई ने ईरान को दिया अमेरिका से भी बड़ा दर्द

यूएई विदेश मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक आफरा अल हामेली ने ऐलान किया कि बढ़ते तनाव के बीच ईरान से सभी व्यापारिक, वाणिज्यिक और वित्तीय लेनदेन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

ईरान के लिए यूएई का यह कदम अमेरिकी प्रतिबंधों से भी ज्यादा मारक साबित होगा क्योंकि यूएई ईरान का फाइनैंशियल लाइफलाइन है और यूएई ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के साथ व्यापारिक रिश्ते बहाल रखे थे। लेकिन अब यूएई ने व्यापारिक, वाणिज्यिक और वित्तीय रिश्तों को निलंबित करने का जो फैसला किया है, उससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को बड़ा झटका लगेगा।

यह भी पढ़ें | US Iran War: अमेरिकी नेवी के कंट्रोल में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: ट्रंप

ईरान ने यूएई के प्रमुख ठिकानों को बनाया निशाना

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में दोनों देशों के बीच लगभग 6.2 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। यह आर्थिक संबंध लगातार जारी तनाव के बावजूद कायम थे। यहां तक कि मई 2024 में दोनों देश परिवहन, रसद, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए थे, मगर यूएई और अन्य जीसीसी देशों पर ईरान के लगातार हमलों ने इन संबंधों में भारी खटास पैदा कर दी।

अबू धाबी के अनुसार, ईरा ने संघर्ष के दौरान उनके देश की ओर 3,000 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में यूएई के ऊर्जा और परिवहन बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया, जिनमें जेबेल अली बंदरगाह, फुजैराह तेल डिपो और बारकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

बढ़ता ही जा रहा है तनाव

अमीराती रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में 15 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 246 लोग घायल हुए हैं। हालिया मिसाइल घटना मई के बाद यूएई पर पहला दर्ज हमला है, जो अबू धाबी के ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने दो तेल टैंकरों पर हमला करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

तनाव में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका भी ईरान पर आर्थिक दबाव तेज करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेट ने संकेत दिया है कि अमेरिका, ईरान के बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी के साथ-साथ उस पर अब तक का सबसे कड़ा आर्थिक प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें | ईरान सरेंडर करे, ओमान पर करेंगे बमबारी... डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान से मची हलचल

और महंगा होगा कच्चा तेल?

खाड़ी में तनाव जितना ज्यादा बढ़ेगा और जितने लंबे समय तक खिंचेगा, कच्चे तेल की कीमतें उतनी ज्यादा प्रभावित होंगी। महंगे कच्चे तेल की मार भारत में हर उपभोक्ता को उठाना होगा क्योंकि तेल महंगा होने से लगभग हर चीज महंगी हो जाती है क्योंकि उनकी ढुलाई की लागत बढ़ जाती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसखाड़ी में बड़ा धमाका, यूएई ने ईरान से बंद किए कारोबार और बैंकिंग के सारे रास्ते
More