जीडीपी में अकेले काशी का योगदान जानते हैं आप? सीएम योगी ने बताई हैरान करने वाली बात

क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि धर्मनगरी काशी ने देश की जीडीपी में कितना योगदान कर रही है? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जो आंकड़ा बताया, वह सच में चौंकाने वाला है।

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड17 Jan 2026, 09:22 PM IST
काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर

काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद अब तक अकेले काशी ने देश की जीडीपी में 1.3 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। योगी ने कहा कि बीते वर्ष काशी में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने काशी के समग्र विकास को देखा। यहां रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। आज काशी की सड़कें फोर लेन से जुड़ गई हैं। काशी से ट्रेन सुविधाएं देश के विभिन्न हिस्सों के लिए बढ़ी हैं- वंदे भारत से लेकर अमृत भारत एक्सप्रेस और अन्य तमाम ट्रेनें शामिल हैं।

काशी में शुरू हुई इनलैंड वाटरवेज

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि इनलैंड वाटरवेज की सुविधा अगर कहीं शुरू हुई तो वाराणसी से हल्दिया के बीच ही प्रारंभ हुई। देश का पहला रोपवे प्रोजेक्ट भी वाराणसी में मूर्त रूप ले रहा है। काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सभी स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें नए कलेवर में प्रस्तुत करने का कार्य लगातार चल रहा है।

आज काशी में गंगाजल आचमन योग्य

सीएम योगी ने कहा कि काशी की पहचान काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्य पवित्र मंदिरों और मां गंगा से है। 2014 से पहले गंगा का जल आचमन तो दूर, स्नान करने लायक भी नहीं था। आज गंगा में आचमन भी किया जा सकता है और स्नान भी। काशी की पहचान इसके घाट हैं। हर कोई कह सकता है कि 2014 से पहले काशी के घाटों की क्या दुर्दशा थी। आज वही घाट हर भारतीय को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

10 वर्षों में 50 से 50 हजार की यात्रा

योगी ने कहा कि पुरातन वैभव के साथ आधुनिक कलेवर में स्वच्छ और सुंदर दिखाई देते हैं। देश का सबसे बड़ा घाट नमो घाट काशी में पूरे देश को जोड़ने का माध्यम बन गया है। योगी ने कहा, 'याद कीजिए, 2014 से पहले विश्वनाथ मंदिर में मुश्किल से 50 श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर पाते थे। आज 50 हजार श्रद्धालु बड़े आराम से एक साथ आ सकते हैं। हर व्यक्ति आराम से दर्शन और अभिषेक कर सकता है।'

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसजीडीपी में अकेले काशी का योगदान जानते हैं आप? सीएम योगी ने बताई हैरान करने वाली बात
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसजीडीपी में अकेले काशी का योगदान जानते हैं आप? सीएम योगी ने बताई हैरान करने वाली बात