Explained: वेनेजुएला में है तेल का विशाल भंडार! ₹100 में फुल हो जाएगी आपकी टंकी, जानें- कैसे होती है पेट्रोल की बिक्री

Venezuela Petrol Price: वेनेजुएला इन दिनों से फिर से पूरी दुनिया में सुर्खियों में आ गया है। यह देश तेल की खदान है। यहां तेल इतना सस्ता है कि एक लीटर तेल के दाम में भारत में टॉफी मिल जाएगी। आइये जानते हैं वेनेजुएला में भारत से कितना सस्ता मिल रहा है तेल

Jitendra Singh
अपडेटेड15 Jan 2026, 08:00 PM IST
Venezuela Petrol Price: वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल के दाम 1 रुपये लीटर है।
Venezuela Petrol Price: वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल के दाम 1 रुपये लीटर है। (Livemint)

Venezuela Petrol Price: वेनेजुएला में अमेरिका का कब्जा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक वहां हालात ठीक नहीं हो जाते, वेनेजुएला को अमेरिका ही चलाएगा। यहां दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। कुल मिलाकर अमेरिका की नजर वेनेजुएला के तेल पर टिकी हुई है। कहा जाता है कि वेनेजुएला में काले सोने का भंडार है। दक्षिण अमेरिका का यह देश कुदरती खजाने के मामले में इतना अमीर है कि इसकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती है। यहां पेट्रोल की कीमतें काफी कम है। इन कीमतों पर आप यकीन भी नहीं कर सकते हैं।

एक टॉफी की कीमत में मिल जाएगा एक लीटर पेट्रोल

वेनेजुएला में पेट्रोल बहुत सस्ता है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि भारत में जितना एक टॉफी की कीमत है, उतने में आपको एक लीटर पेट्रोल मिल जाएगा। यानी भारतीय मुद्रा में एक रुपये में आप एक लीटर पेट्रोल ले सकते हैं। भारत में एक रुपये में एक टॉफी मिल जाएगी। तेल का विशाल भंडार होने की वजह से यहां तेल सस्ता रहता है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.01 से 0.035 डॉलर के बीच है। अगर इसे भारतीय मुद्रा में बदला जाए, तो यह कीमत महज 1 से 3 रुपये प्रति लीटर आती है।

यह भी पढ़ें | थोक महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा, दिसंबर में 0.83% पहुंची

100 रुपये में फुल हो जाएगी टंकी

भारत में अगर बाइक या कार की टंकी को फुल कराना हो तो हजारों रुपये खर्च हो जाएंगे। हालांकि वेनेजुएला में ऐसा नहीं है। वेनेजुएला में 35 से 50 लीटर की क्षमता वाले फ्यूल टैंक को भरने में 50 से 150 रुपये लगेंगे। यानी 100 रुपये तक में आसानी से आपकी कार की टंकी फुल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें | RBI ने आंतरिक लोकपाल के लिए जारी किए नए नियम

वेनेजुएला में दो तरह से होती है ईंधन की बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेनेजुएला में पेट्रोल-डीजल की बिक्री दो तरह से होती है। एक सब्सिडी वाला ईंधन और दूसरा प्रीमियम ईंधन है। सब्सिडी वाले ईंधन के दाम ऊपर बता दिए गए हैं। प्रीमियम ईंधन में सबसे नहीं मिलती है। इसमें एक लीटर पेट्रोल के दाम करीब 42 रुपये लीटर होगा। लेकिन प्रीमियम तेल भी अन्य देशों के मुकाबले सस्ता है। हालांकि वेनेजुएला में सब्सिडी के मुकाबले यह जरूर महंगा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessExplained: वेनेजुएला में है तेल का विशाल भंडार! ₹100 में फुल हो जाएगी आपकी टंकी, जानें- कैसे होती है पेट्रोल की बिक्री
More
बिजनेस न्यूज़BusinessExplained: वेनेजुएला में है तेल का विशाल भंडार! ₹100 में फुल हो जाएगी आपकी टंकी, जानें- कैसे होती है पेट्रोल की बिक्री