Best Car Deal Tips: दिसंबर में कार खरीदने का है प्लान? जानिए कहां मिलेगी सबसे तगड़ी डील और क्या है घाटे की बात

Car Deals: दिसंबर 2025 में कार खरीदारों के लिए चुनिंदा छूट उपलब्ध हैं, जो पिछले साल की तरह व्यापक नहीं हैं। यह पैटर्न मुख्य रूप से जीएसटी 2.0 सुधारों और मजबूत त्योहारी मांग के कारण कम हुई इन्वेंट्री के चलते है। डीलर खासकर पुराने स्टॉक और धीमी गति से बिकने वाले मॉडलों पर भारी छूट दे रहे हैं।  

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड8 Dec 2025, 01:52 PM IST
दिसंबर महीने में कारों पर कहां मिलेगी सबसे तगड़ी डील? (सांकेतिक तस्वीर)
दिसंबर महीने में कारों पर कहां मिलेगी सबसे तगड़ी डील? (सांकेतिक तस्वीर)

Best Deals on Cars: हर वर्ष दिसंबर महीने में कार खरीद पर बड़ी छूट मिलती है। हालांकि, 2025 में डिस्काउंट का पैटर्न थोड़ा बदल गया है। इस साल जीएसटी 2.0 सुधारों से ऑनरशिप की लागत कम हुई है, जिससे यात्री वाहन बाजार में मजबूत ग्रोथ दिखी है। इसलिए, इस वर्ष 2024 की तरह व्यापक छूट नहीं है और डीलर अब केवल चुनिंदा मॉडलों पर ही आकर्षक डील दे रहे हैं। अगर आप इस महीने कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा से ज्यादा बचत करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।

क्यों बदल गया है कारों पर डिस्काउंट का पैटर्न?

नवंबर 2025 में भारत के यात्री वाहन बाजार ने दमदार वृद्धि दर्ज की है। इसका एक बड़ा कारण जीएसटी 2.0 सुधार हैं, जिन्होंने एंट्री और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कारें सस्ती कर दी हैं। इसके अलावा, इस साल त्योहारी मांग भी काफी मजबूत रही, जिसने बाजार को सहारा दिया।

इन्वेंट्री में कमी: पिछले साल त्योहारी सीजन के बाद डीलरों के पास करीब 85 दिनों की इन्वेंट्री थी, जो इस साल घटकर लगभग 50 दिनों की रह गई है।

स्टॉक क्लियरेंस: चूंकि डीलरों के पास अभी भी महत्वपूर्ण स्टॉक है, और जल्द ही नया मॉडल ईयर आने वाला है, वे पुराने वर्ष के मॉडलों को निकालने के लिए कीमत में कुछ कटौती कर सकते हैं।

इन सब वजहों से छूट का पैटर्न सीमित हो गया है। जिन मॉडलों की डिमांड बहुत ज्यादा है, वे बिना भारी ऑफर के ही अपनी नई दरों पर बिक रहे हैं। सिर्फ पुराने स्टॉक और धीरे बिकने वाले वेरिएंट पर ही तगड़ी छूट मिल रही है।

View full Image
कार पर बेस्ट डील पाने के टिप्स जानिए (AI Generated Graphic)
(Notebook LM)

छूट का टियर-आधारित सिस्टम क्या है?

इस साल, डील तीन स्तरों या टियर में बंटी हुई हैं। आउटगोइंग मॉडल वर्ष की यूनिट्स और धीमी गति से चलने वाले वेरिएंट पर बड़ी छूट उपलब्ध है। तो मुख्यधारा की हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी पर मध्यम छूट मिल रही है जबकि जिन मॉडलों की बुकिंग पाइपलाइन मजबूत है और डिमांड ज्यादा है, उन पर सबसे कम छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें | बेस रेट, रिवॉर्ड और फीस... ये टिप्स अपनाकर चुनें अपने लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड

कार खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सिर्फ छूट देखकर कार खरीदना समझदारी नहीं है। एक अच्छा सौदा पाने के लिए आपको इन 6 प्रमुख बातों पर विचार करना चाहिए...

1. माइलेज: लंबी अवधि में पेट्रोल/डीजल पर बचत के लिए कार का माइलेज जरूर जांचें।

2. कार की विशेषताएं: सुरक्षा सुविधाओं जैसे कि एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग (ABS) को प्राथमिकता दें।

3. आधुनिक तकनीक: इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टिविटी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट्स सिस्टम (ADAS) जैसी आधुनिक तकनीक पर ध्यान दें।

4. बिक्री के बाद सर्विस: ब्रांड की प्रतिष्ठा और उसके सर्विस नेटवर्क की गुणवत्ता पर विचार करें।

5. रीसेल वैल्यु: भविष्य में कार बेचते समय होने वाले नुकसान को जानने के लिए डेप्रीसिएशन रेट्स पर रिसर्च करें।

6. वारंटी: मरम्मत की लागत कम रखने के लिए वारंटी शर्तों का सही से मूल्यांकन करें।

दिसंबर में कार खरीदने पर रीसेल वैल्यु का नुकसान

दिसंबर में कार खरीदने के बारे में खरीदारों के मन में एक आम धारणा यह है कि दिसंबर में बनी या रजिस्टर्ड कार की रीसेल वैल्यू कम हो जाती है, जबकि जनवरी में खरीदी गई समान कार को बेहतर दाम मिलता है। इसे 'मॉडल-ईयर स्टिग्मा' कहा जाता है। हालांकि, असल डेप्रिसिएशन डेटा कुछ और कहता है।

शुरुआती नुकसान: कारें पहले तीन सालों में सबसे ज्यादा वैल्यु खोती हैं। इसके बाद गिरावट काफी धीमी हो जाती है।

मामूली अंतर: यदि कोई खरीदार अपनी गाड़ी को दो से तीन साल से ज्यादा रखने की योजना बना रहा है, तो दिसंबर में लेने पर मिलने वाली छूट रीसेल पर होने वाले मामूली नुकसान को बराबर कर देती है।

कितना फर्क: दिसंबर में रजिस्टर्ड कार और अगले जनवरी में रजिस्टर्ड समान कार के भविष्य के रीसेल वैल्यु में अंतर आमतौर पर कम होता है। एसयूवी में लगभग 2-4% का अंतर होता है। अधिकांश मास मार्केट कारें 3-7% की रेंज में आती हैं। वैल्यू सेंसेटिव हैचबैक में यह अंतर 8-10% तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें | सभी ने मिलकर खरीदी 186 लग्जरी कार और मिल गया 21 करोड़ का बंपर डिस्काउंट

सही मोलभाव करके पाएं बड़ी बचत

खरीदार को दिसंबर में मोलभाव करने का अच्छा मौका मिलता है, क्योंकि वाहन निर्माता और डीलर सालाना बिक्री लक्ष्य पूरा करने का दबाव महसूस करते हैं। बिक्री कर्मचारियों को भी साल खत्म होने से पहले ज्यादा बुकिंग बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आप न केवल नकद छूट के लिए, बल्कि विस्तारित वारंटी, फ्री मैंटनेंस प्लांस, एक्सेसरीज या इंश्योरेंस जैसी वैल्यु एडेड सर्विसेज के लिए भी दबाव डालकर लाभ उठा सकते हैं।

किस तरह की कार पर कितनी ज्यादा छूट, जानें

छोटी हैचबैक इस मामले में सबसे संवेदनशील होती हैं, क्योंकि उनके ग्राहक कीमत को लेकर बहुत फोकस रहते हैं। एसयूवी सबसे कम संवेदनशील होती हैं, क्योंकि वे शुरुआती वर्षों में अपनी मजबूत वैल्यु बनाए रखती हैं। सेडान मध्यम संवेदनशीलता दिखाती हैं। ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं, क्योंकि बैटरी की उम्र ग्राहक की धारणा को प्रभावित करती है। मोलभाव करते समय आपको मिलने वाले कैश, एक्सचेंज, और बंडल ऑफर जैसे कुल एवडांस प्रॉफिट की तुलना रीसेल पर अपेक्षित अंतर से करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | परिवार के साथ क्रेडिट कार्ड शेयर करना पड़ सकता है भारी, जानिए कैसे

फाइनेंसिंग ऑप्शन पर भी दें ध्यान

एक बार जब आप कार की कीमत कम करवा लेते हैं, तो बचत का अगला बड़ा जरिया यह है कि आप खरीद को कैसे फाइनेंस करते हैं। कार लोन पर ब्याज दर आपकी ईएमआई (EMI) को सीधे प्रभावित करती है, इसलिए सबसे कम दर पर फोकस करें।

टेन्योर का महत्व: लोन टेन्योर भी बहुत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, 10 लाख रुपये का लोन 8.5% की दर से सात साल के लिए लगभग 3.3 लाख रुपये का ब्याज लेगा। वहीं, 9% की दर से पांच साल के लिए समान लोन का ब्याज लगभग 2.4 लाख रुपये होगा। ईएमआई दूसरे मामले में ज्यादा होगी, लेकिन कम कार्यकाल आपको लगभग 90,000 रुपये की बचत कराएगा।

प्रीपेमेंट: प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन कॉस्ट जैसे अग्रिम शुल्क भी कुल लागत को बढ़ा सकते हैं।

प्रीपेमेंट की शर्तें: ऐसे लोन चुनें जो बिना किसी दंड के आंशिक प्रीपेमेंट की अनुमति देते हों। यदि आपकी आय बढ़ती है, तो लोन को जल्दी बंद करने पर यह सुविधा आपका इंट्रेस्ट पेमेंट कम कर सकती है।

2025 में साल के अंत में कार खरीदना केवल सबसे बड़ी छूट के पीछे भागना नहीं है। यह एक स्मार्ट स्ट्रैटिजी बनाने के बारे में है। आपको यह समझना होगा कि जीएसटी कटौती, इन्वेंट्री लेवल, और मॉडल वर्ष की मोबिलिटी किस तरह आपकी डील को प्रभावित कर रही है। आज की छूट और कल की रीसेल वैल्यु के बीच सही समझौता करें और ऐसा फाइनेंसिंग ऑप्शन चुनें जो चुपचाप आपकी बचत को खत्म न कर दे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़BusinessBest Car Deal Tips: दिसंबर में कार खरीदने का है प्लान? जानिए कहां मिलेगी सबसे तगड़ी डील और क्या है घाटे की बात
More
बिजनेस न्यूज़BusinessBest Car Deal Tips: दिसंबर में कार खरीदने का है प्लान? जानिए कहां मिलेगी सबसे तगड़ी डील और क्या है घाटे की बात