जोमैटो ने लॉन्च किया AI-पावर्ड हॉटलाइन, जानिए ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा

Zomato: कई बड़ी कंपनियां AI का सपोर्ट लेने लगी हैं। इसबीच फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने भी AI वाली हॉटलाइन लॉन्च की है। इससे ग्राहकों को जल्दी जवाब मिलने लगेगा। आइये जानते हैं इस सुविधा का कैसे उठाएं फायदा

Jitendra Singh
अपडेटेड11 Feb 2026, 08:53 AM IST
Zomato: इस नई सुविधा से ग्राहकों को आधा घंटा कम टाइम लगेगा।
Zomato: इस नई सुविधा से ग्राहकों को आधा घंटा कम टाइम लगेगा।

Zomato: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो ने एक खास AI-पावर्ड हॉटलाइन (89200 89200) शुरू की है। यह सर्विस डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ऑनबोर्डिंग प्रोसेस को आसान बनाएगी। कंपनी ने कहा कि यह पहल पारंपरिक रूप से कई स्टेप वाले प्रोसेस को WhatsApp-बेस्ड एक्सपीरियंस में बदल देती है जिसमें 30 मिनट से कम समय लगता है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, यह कॉल AI-इनेबल्ड WhatsApp जर्नी शुरू की है। इससे ऑनबोर्डिंग और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन मिनटों में हो जाता है।

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि हॉटलाइन की घोषणा के बाद से उसे हर हफ्ते 40,000 से ज्यादा कॉल आ रहे हैं।

जोमैटो ने लॉन्च किया था पहला एआई टूल

इससे पहले जोमैटो और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने एआई से लैस कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म नगेट (Nugget) लॉन्च किया था। जोमैटो ने जो कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म नगेट पेश किया है, वह एआई से लैस है। इसमें लागत कम आती है और किसी डेवलपमेंट टीम की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें | AI कंपनियों को मिल सकती है बड़ी राहत, टैरिफ घटाने की तैयारी

80 फीसदी तक क्वेरीज का समाधान तो यह खुद ही कर देता है। यह रियल टाइम में सीखकर खुद को उसके हिसाब से तैयार करता है। कुल मिलाकर यह बिज़नेस को बिना किसी टेक्निकल एक्सपर्टीज़ के कस्टमर सर्विस को ऑटोमेट करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें | New Year पर Zomato डिलीवरी पाटनर्स की मौज, कंपनी ने बढ़ा दिया इंसेंटिव

ज़ोमैटो की पेरेंट कंपनी इटरनल के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने हाल ही में कहा कि फर्म फ्रॉड के मामलों की वजह से हर महीने लगभग 5,000 गिग वर्कर्स को निकाल देती है, जबकि लगभग 1.5 लाख से 2 लाख वर्कर्स अपनी मर्ज़ी से प्लेटफॉर्म छोड़ देते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसजोमैटो ने लॉन्च किया AI-पावर्ड हॉटलाइन, जानिए ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसजोमैटो ने लॉन्च किया AI-पावर्ड हॉटलाइन, जानिए ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा