Bihar Election Result: रिपोर्ट में खुलासा! जीतने वाले 53% विधायकों पर क्रिमिनल चार्ज, सबसे ज्यादा किस पार्टी के?

Bihar Election Result: बिहार चुनाव नतीजों के बाद एडीआर ने खुलासा किया है कि जीतने वाले 243 विधायकों में से 53% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गंभीर मामलों में फंसे विधायकों की संख्या भी 42% है। कई बड़े दलों के उम्मीदवार हत्या, हत्या का प्रयास और महिला अत्याचार जैसे मामलों का सामना कर रहे हैं।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड15 Nov 2025, 07:00 PM IST
बिहार चुनाव में जीतने वाले 102 विधायक गंभीर मामलों में फंसे (सांकेतिक तस्वीर)
बिहार चुनाव में जीतने वाले 102 विधायक गंभीर मामलों में फंसे (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Election Result: बिहार में चुनावी नतीजे आते ही राजनीति का तापमान और बढ़ गया है। एक तरफ नए चेहरे विधानसभा में पहुंचे हैं, तो दूसरी तरफ एक पुरानी बहस फिर से सिर उठा रही है, नेता अपराधी छवि वाले क्यों चुने जा रहे हैं? इसी बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नई रिपोर्ट ने फिर से चौंका देने वाले आंकड़े सामने रख दिए हैं।

जीतने वाले आधे से ज्यादा विधायक आरोपी: रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 243 विधायकों में से 130 यानी 53 प्रतिशत ने अपने हलफनामों में आपराधिक मामलों की घोषणा की है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले चुनाव की तुलना में कुछ कम है, लेकिन फिर भी चिंता का विषय बना हुआ है।

पिछली बार से कम है आंकड़ा लेकिन…

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में चुने गए 241 विधायकों में से 163 यानी 68 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज थे। इस बार यह आंकड़ा घटकर 53 प्रतिशत पर आया है, लेकिन गंभीर मामलों की संख्या अभी भी बड़ी है।

गंभीर मामलों में भी बड़ी संख्या

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 के चुनाव में विजयी 243 उम्मीदवारों में से 102 यानी 42 प्रतिशत पर गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। 2020 में यह आंकड़ा 241 में से 123 (51%) था। इन मामलों में 6 विजयी विधायकों पर हत्या के मामलों, और 19 विधायक हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। वहीं 9 विजयी उम्मीदवारों ने महिलाओं से जुड़े अपराधों का जिक्र किया है।

कौन-सी पार्टी के कितने विधायक गंभीर मामलों में फंसे?

भाजपा: 89 में से 43 (48%)

जदयू: 85 में से 23 (27%)

राजद: 25 में से 14 (56%)

लोजपा (रामविलास): 19 में से 10 (53%)

कांग्रेस: 6 में से 3 (50%)

एआईएमआईएम: 5 में से 4 (80%)

राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 में से 1 (25%)

सीपीआई (एमएल): 2 में से 1 (50%)

सीपीएम: 1 में से 1 (100%)

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी: 1 में से 1 (100%)

बसपा: 1 में से 1 (100%)

इन आंकड़ों से साफ है कि अपराध और राजनीति का गठजोड़ अब भी खत्म नहीं हुआ है।

रिपोर्ट एक बार फिर वही पुराना सवाल दोहराती है, क्या मतदाता मजबूरी में ऐसे उम्मीदवार चुन रहे हैं या फिर राजनीति में अपराध की पकड़ वाकई इतनी मजबूत हो चुकी है? बिहार की जनता के सामने आने वाले समय में यह सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Bihar Elections
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election Result: रिपोर्ट में खुलासा! जीतने वाले 53% विधायकों पर क्रिमिनल चार्ज, सबसे ज्यादा किस पार्टी के?
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election Result: रिपोर्ट में खुलासा! जीतने वाले 53% विधायकों पर क्रिमिनल चार्ज, सबसे ज्यादा किस पार्टी के?