
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सिर्फ आरजेडी में सियासी बवाल नहीं मचा है, लालू परिवार में भी भारी बवंडर शुरू हो गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार संजय यादव और रमीज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके माता पिता लालू और राबड़ी देवी के सामने उनको गालियां दी गईं उनपर चप्पल उठाए गए। रोहिणी ने मीडिया के सामने कई और संगीन आरोप लगाए हैं। वहीं रमीज को लेकर जो नया खुलासा हुआ है उससे सियासी बवंडर बिहार से चलकर यूपी तक पहुंच गया है।
लालू यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ ट्वीट कर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। रोहिणी ने ट्वीट कर लालू परिवार और राजनीति से रिश्ता तोड़ने की बात कही है। उन्होंने मीडिया के सामने दिए बयान में उनके साथ गाली-ग्लौज और चप्पल मारने तक के आरोप लगाए हैं।
रोहिणी आचार्य लालू यादव के घर से रोती हुई निकलीं और मीडिया के सामने एक से बढ़कर एक गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाए तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार संजय यादव और रमीज पर। रोहिणी ने सीधे-सीधे कहा है कि उनके माता-पिता यानी लालू यादव और राबड़ी के सामने उनको गालियां दी गईं, उनके ऊपर चप्पल फेंका गया।
रोहिणी यादव ने मीडिया के सामने दिए बयान में दावा किया है कि उन्होंने आरजेडी की शर्मनाक हार पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही जिसको लेकर उनपर उनके बच्चे, उनके माता पिता के सामने बेइज्जत किया गया। रोहिणी ने अपने ट्वीट में कहा है कि एक शादीशुदा महिला और एक मां को उसके मासूम बच्चे के सामने गालियां दी गईं चप्पल मारा गया। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से खुद को राजनीति से अलग कर रही हैं। उनका अब लालू परिवार और आरजेडी से कोई नाता नहीं है।
तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले रमीज पर भी कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रमीज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसपर हत्या का आरोप है। वो हात्या के केस में जेल में बंद था। यूपी निवासी अफरोज आलम नाम के शख्स ने मीडिया के सामने दिए बयान में रमीज पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया। आज तक को दिए इंटरव्यू में अफरोज आलम ने कहा कि रमीज ने उसके भाई की हत्या की थी। जिसमें रमीज उसकी पत्नी और उसका मेरे भाई की हत्या की है। वो यूपी में जेल में बंद था। यहां से भागकर वो बिहार में शरण लिए हुए था। अफरोज ने कहा कि रमीज ने लालू यादव का घर तोड़ दिया।
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को बिहार चुनाव से ठीक पहले परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया गया था। तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव पर तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर करने का आरोप लगा था। गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव भी इशारों इशारों में संजय यादव को लालू परिवार और आरजेडी का जयचंद बता चुके हैं। यही बात अब रोहिणी आचार्य भी कह रही हैं।
चिराग पासवान ने लालू परिवार में जारी बवाल पर मीडिया के सामने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भले ही हम लोग राजनीतिक विचारधारा के आधार पर अलग-अलग हैं लेकिन मैंने लालू यादव जी के परिवार को हमेशा अपना परिवार माना है। तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य को वो अपने भाई-बहन की तरह मानते हैं। चिराग ने कहा कि लालू परिवार का झगड़ा खत्म होना चाहिए।
जब लालू यादव की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी तब रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दी थी। इसको लेकर भी रोहिणी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा सोशल मीडिाय पर लिखा है कि उनपर आरोप लगाए गए कि उन्होंने करोड़ों रुपये और पार्टी का टिकट लेकर लालू यादव को किडनी दी थी। रोहिणी ने इसे बेहद घिनौना आरोप करार दिया है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.