बंगाल चुनाव: BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, शुभेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

West Bengal BJP Candidates 2026 List: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष को टिकट दिया है। शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड16 Mar 2026, 06:56 PM IST
Bengal Elections: बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं।
Bengal Elections: बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं।

West Bengal BJP Candidates 2026 List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है। उनके सामने सीएम ममता बनर्जी होंगी। बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान होने के कारण राजनीतिक दलों को प्रत्याशियों की सूची जारी करने की होड़ मच गई है। बीजेपी की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर सीट पर अभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कब्ज़ा है।

सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम से भाजपा विधायक हैं। 2021 के पश्चिम बंगाल चुनावों में, अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें लगभग 2,000 वोटों से हराया था। 17 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी की जीत का ऐलान किया गया था। तब ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था। उस हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतरीं और जीत दर्ज की। अब इसी बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी को उनकी ही सीट पर उतार दिया है।

यह भी पढ़ें | भाजपा ने केरल के लिए जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची

इन नेताओं को मिला टिकट

लिस्ट के मुताबिक, रतुआ से अभिषेक सिंघानिया को टिकट मिला है। मानिकचक से बीजेपी ने गौर चंद्र मंडल को उम्मीदवार बनाया है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने मालदा (एससी) से गोपाल चंद्र साहा को टिकट दिया गया है। मोथाबाड़ी से निबारन घोष, सुजापुर से अभिराज चौधरी, सूती से महाबीर घोष, रघुनाथगंज से सुरजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवांगोला से भास्कर सरकार और मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष को उम्मीदवार बनाया है।

बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में सीधी टक्कर की संभावना

बंगाल के चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी ने बंगाल में कमल खिलाने के काफी मेहनत भी की है। बीजेपी की तैयारी कितनी तगड़ी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव की घोषणा के अगले ही दिन बीजेपी ने बंगाल के 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।

यह भी पढ़ें | चुनाव आयोग ने जारी किया 5 राज्यों के चुनाव का शेड्यूल, जानिए कब होगी वोटिंग

बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च 2025) को घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होंगे। वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 215 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो वहीं बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमElectionबंगाल चुनाव: BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, शुभेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
More
होमElectionबंगाल चुनाव: BJP ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, शुभेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव